
उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में निषाद और दलित प्रतिनिधित्व को भी जगह मिली है। आखिर कांग्रेस की इस नई रणनीति के पीछे क्या सियासी गणित है? समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के लिए इसका क्या मतलब है? और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस किस तरह अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी कर रही है? इस वीडियो में समझिए पूरी कहानी।