
Tejashwi Yadav का बड़ा Plan! बताया Block से Governor House तक INDIA Alliance का नेक्स्ट प्लान
बिहार की राजनीति में SIR और चुनाव प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। तेजस्वी यादव ने सोमवार को महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के बाद INDIA Alliance के आगे के कार्यक्रमों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को बिहार के हर प्रखंड में आक्रोश मार्च और 8 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। पटना में Governor House मार्च की भी तैयारी है। तेजस्वी यादव ने Election Commission पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष चुनाव और सभी दलों के लिए बराबर मौका देने की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए विपक्ष एकजुट होकर सड़क पर उतरेगा।