
क्यों फंस गई Bhagwant Mann सरकार? 48 घंटे में 4 मर्डर और CBI जांच पर BJP का बड़ा वार!
पंजाब की राजनीति में आज बड़ा सियासी घमासान देखने को मिला। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने भगवंत मान सरकार पर भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा। बीजेपी ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के उस फैसले का जिक्र किया, जिसमें भगवंत मान के OSD और कुछ करीबियों से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में CBI जांच आगे बढ़ाने की बात सामने आई। बीजेपी ने दावा किया कि जांच को करीब 60 दिनों में पूरा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके साथ ही पंजाब में पिछले 48 घंटे के दौरान हुई हत्याओं और पुलिसकर्मियों पर हमलों का मुद्दा भी उठाया गया।