
CM Yogi Janata Darshan: जनता के बीच पहुंचे CM योगी ने ताबड़तोड़ सुनी समस्याएं, बच्चों को दी चॉकलेट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अक्टूबर को लखनऊ में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और परेशानियां लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। योगी आदित्यनाथ ने एक-एक कर लोगों की बातें सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री का बच्चों के साथ भी खास अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है।
Related Video
Now Playing
Now Playing