झगड़ा, बदला या कुछ और? दिल्ली में 3 डिलीवरी एजेंटों ने कैसे और क्यों किया बिजिनेसमैन का मर्डर?

Published : Feb 04, 2026, 07:26 AM IST

Connaught Place Murder: दिल्ली के कनॉट प्लेस में तीन डिलीवरी एजेंटों ने हेलमेट से हमला कर एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी। युवक दो हफ्ते अस्पताल में ज़िंदगी से लड़ता रहा। CCTV और फॉरेंसिक जांच जारी, दो आरोपी गिरफ्तार। 

PREV
15

Delhi Businessman Killed: दिल्ली के सबसे पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों में शामिल कनॉट प्लेस एक दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना है। यहां पार्टी करने गए एक 36 साल के बिजनेसमैन की कथित तौर पर तीन फूड डिलीवरी एजेंटों ने हेलमेट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना ने न सिर्फ राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। मृतक की पहचान शिवम गुप्ता के रूप में हुई है, जो लक्ष्मी नगर के रहने वाले थे और अपना बिजनेस चलाते थे।

25

मामूली बहस कैसे बन गई जानलेवा हमला?

पुलिस के मुताबिक, 3 जनवरी की रात शिवम गुप्ता पार्टी के बाद कनॉट प्लेस इलाके में मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर तीन डिलीवरी राइडर्स से उनकी बहस हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने हेलमेट को हथियार बनाकर शिवम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद आरोपी उन्हें खून से लथपथ हालत में फुटपाथ पर छोड़कर फरार हो गए।

35

अस्पताल में 16 दिन तक जिंदगी से जूझता रहा युवक

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में पड़े शिवम को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर अंदरूनी चोटें थीं। हालत इतनी नाजुक थी कि वह बयान देने की स्थिति में नहीं थे। 4 जनवरी को उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया और सर्जरी भी हुई। परिवार को उम्मीद थी कि वह ठीक हो जाएंगे, लेकिन 19 जनवरी को शिवम ने दम तोड़ दिया।

45

CCTV और फॉरेंसिक से क्या खुलेगा सच?

पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और शिवम के खून से सने कपड़े फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर झगड़े की असली वजह क्या थी।

55

पिता की गुहार: क्या मिलेगा इंसाफ?

शिवम के पिता अनिल कांत गुप्ता, जो पहाड़गंज में दुकान चलाते हैं, ने दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने बताया कि, “मेरा बेटा मेरा सब कुछ था। अब हमें सिर्फ न्याय चाहिए, ताकि किसी और पिता को यह दर्द न सहना पड़े।” जांच के बात सच सामने आएंगा, लेकिन यह मामला राजधानी की बढ़ती सड़क हिंसा की एक गंभीर चेतावनी जरूर है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories