मुरादाबाद में गोबर की कीमत खून, वारदात की पूरी कहानी आपको हैरान कर देगी

Published : Jun 14, 2026, 04:56 PM IST
Representative Image (File Photo/ANI)

सार

Moradabad Crime News : गोबर पर शुरू हुआ विवाद, फिर चली गोलियां... आखिर क्यों मचा बवाल? सिर्फ गोबर बना मौत की वजह? मुरादाबाद की घटना ने किया हैरान 

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)  मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली खबर आई है। यहां कुंदरकी इलाके में गोबर फेंकने जैसे मामूली विवाद पर दो गुटों में झगड़ा हो गया। जरा सी बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं, आलम यह था कि गोलीबारी में एक युवक की मौत तक हो गई। जबकि एक दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है।

वारदात की दहशत ऐसी की लोगों ने बंद कर लिए दरवाजे

इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत और डर का माहौल बन गया। लोगों ने विवाद के बाद अपने घर के दरवाजे और खिड़कियां तक बंद लीं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवार वालों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

क्या कोई पुरानी रंजिश में दिया गया हत्या को अंजाम?

मुरादाबाद के सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) सतपाल अंतिल ने बताया कि इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आखिर इस घटना के पीछे मुख्य कारण क्या है। क्या कोई पुरानी रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Harsha Sanny: अवार्ड जीतने वाली मॉडल निकली ड्रग्स तस्कर, बैंकॉक से चुराकर लाई थी 11 करोड़ का नशा
IRCTC New Feature: चलती ट्रेन में कौन-सी सीट है खाली? मोबाइल पर 1 मिनट में करें चेक