Cuttack Hospital Fire Video: कुछ ही मिनटों में धुएं से भर गया वार्ड, SCB अस्पताल में 10 मरीजों की मौत

Published : Mar 16, 2026, 08:18 AM IST
Odisha Hospital Fire

सार

SCB Medical College Fire: सोमवार तड़के ट्रॉमा केयर विभाग में भीषण आग लगने से 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जांच में ICU के एसी या मेडिकल उपकरण में शॉर्ट सर्किट को आग की संभावित वजह माना जा रहा है। 

Odisha Hospital Fire: ओडिशा के कटक से सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एससीबी मेडिकल कॉलेड एंड हॉस्पिटल (SCB Medical College and Hospital) में भीषण आग लगने से कम से कम 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में लगी और कुछ ही मिनटों में ICU और आसपास के वार्ड में घना धुआं फैल गया, जिससे मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई।

रात 3 बजे ट्रॉमा वार्ड में भड़की आग

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी (Mohan Charan Majhi) ने बताया कि आग तड़के करीब 3 बजे ट्रॉमा केयर यूनिट की पहली मंजिल पर लगी। उस समय वार्ड में करीब 23 मरीज भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने के बाद सात मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में तीन और मरीजों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हो गई। कुछ ही मिनटों में ICU और ट्रॉमा वार्ड धुएं से भर गया, जिससे बचाव कार्य काफी मुश्किल हो गया।

 

 

कई मरीजों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला गया

अस्पताल प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तीन दमकल गाड़ियों की मदद से कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दर्जनों मरीजों को तुरंत दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया ताकि उन्हें लाइफ सपोर्ट पर इलाज जारी रखा जा सके। इस हादसे में कम से कम सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें पांच मरीज और दो अस्पताल कर्मचारी शामिल हैं।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के आदेश

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि ICU के एयर कंडीशनिंग सिस्टम या किसी मेडिकल उपकरण में शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग लगी हो सकती है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि घटना के असली कारण का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच में यह भी देखा जाएगा कि कहीं फायर सेफ्टी नियमों में कोई चूक तो नहीं हुई।

मुख्यमंत्री ने किया दौरा, मुआवजे का ऐलान

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी तुरंत अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और घायलों का हाल जाना। सरकार की ओर से इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मरीज के परिवार को 25 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

 

 

पूर्वी भारत के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है SCB

साल 1944 में स्थापित एससीबी मेडिकल कॉलेड एंड हॉस्पिटल पूर्वी भारत के सबसे पुराने और बड़े सरकारी मेडिकल संस्थानों में से एक है। यह अस्पताल ओडिशा के साथ-साथ आसपास के राज्यों से आने वाले गंभीर मरीजों के लिए सबसे बड़ा रेफरल सेंटर माना जाता है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dubai Airport Drone Attack: दुबई एयरपोर्ट के पास बड़ा ड्रोन अटैक, सभी उड़ानें रोकी गईं
वीकली टैरो राशिफल (16 से 22 मार्च 2026): मेष, कर्क राशि वाले रहे सावधान? जानें 12 राशियों का राशिफल