
Cyclone Akvan Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अकवान' (Cyclone Akwan) ने पूर्वी तटीय राज्यों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, यह तूफान 19 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और शुक्रवार (20 नवंबर) दोपहर तक ओडिशा के गोपालपुर व उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से टकरा सकता है। भुवनेश्वर में भारी बारिश शुरू हो गई है, जबकि ओडिशा और आंध्र के तटीय इलाकों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। प्रशासन ने अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। वहीं, 47 ट्रेनें रद्द और 28 ट्रेनों का समय बदला गया है।
Rough sea conditions along Gopalpur Beach! 🌊 The waves are turning increasingly turbulent as the sea grows rough amid the approaching Cyclone Akvan.
#Gopalpur #Ganjam #Odisha #CycloneAkvan #RoughSea #SeaWaves #CycloneAlert #OdishaWeather #StaySafe https://t.co/Z4hri0OVAt
— Satish Kumar Dash (@JournoSatish) November 19, 2026
Cyclone Akvan Nears Landfall: 300,000 Evacuated in Odisha
Severe Cyclonic Storm Akvan is expected to cross the Odisha–Andhra coast near Gopalpur by noon today, with sustained winds of 90–100 kmph gusting to 110 kmph.
Odisha has moved nearly 300,000 people to shelters and deployed 423 rescue teams; dozens of trains are cancelled and schools are shut across 11 districts.
— Global News (@huaziduang) November 20, 2026
आंध्र प्रदेश में भी प्रशासन अलर्ट पर है। पारादीप पोर्ट पर 6 नावों को सुरक्षित रोका गया है, वहीं कोस्ट गार्ड समुद्र में फंसे आंध्र के मछुआरों को बचाने में जुटा है। भुवनेश्वर में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। दोनों राज्यों में राहत और बचाव टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।