Plant City Shooting: 'डैडी प्लीज गोली मत मारो...' चीखते रहे मासूम, फोन पर सुनती रही पुलिस, पिता ने ले ली 4 की जान, और फिर...

Published : Nov 20, 2026, 07:07 AM IST
florida plant city shooting man kills wife three children and himself 911 call

सार

Florida Shooting: फ्लोरिडा के प्लांट सिटी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 1, 3 व 5 साल के तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी जान दे दी। 911 कॉल में एक बच्चे की पिता से जान बख्शने की गुहार सुनाई दी, जिसने पुलिस को झकझोर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Plant City Shooting: अमेरिका के फ्लोरिडा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। प्लांट सिटी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी जान दे दी। इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू 911 पर आई वह कॉल है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपने पिता से बार-बार जान बख्शने की गुहार लगाता सुनाई दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Florida Shooting: 911 कॉल में गूंजी मासूम की चीख

  • हिल्सबरो काउंटी के शेरिफ चैड क्रोनिस्टर के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस को 911 पर कॉल मिली थी।
  • कॉल के दौरान एक व्यक्ति को 'सॉरी, बडी' कहते हुए सुना गया। इसके तुरंत बाद गोली चलने जैसी तेज आवाज आई।
  • इसी बीच फोन पर एक छोटे बच्चे की आवाज सुनाई दी। वह अपने पिता से कह रहा था, 'डैडी, प्लीज मुझे गोली मत मारो। डैडी, प्लीज मुझे मत मारो।'
  • बच्चे की गुहार के कुछ ही पल बाद एक और गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

Plant City Murder-Suicide: पत्नी और तीन मासूम बच्चों की हत्या

  • पुलिसकर्मी कॉल मिलने के करीब 10 मिनट बाद स्पार्कमैन रोड के पास स्थित घर पहुंचे।
  • घर के अंदर एक छोटे बच्चे को फर्श पर बेजान हालत में पड़ा देखा गया। इसके बाद पुलिस ने मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया।
  • शेरिफ ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी थी। बच्चों की उम्र महज एक, तीन और पांच साल थी।
  • वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली।

Florida Family Killing: पुलिस तलाश रही हत्या की वजह

  • शेरिफ चैड क्रोनिस्टर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पुलिस भी यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर कोई व्यक्ति ऐसा कदम कैसे उठा सकता है।
  • फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि 911 पर फोन किसने किया था।
  • अधिकारियों के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।
  • पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

School Horror: 3 साल के बच्चे को टीचर ने रस्सी से बांधा, स्कूल CCTV से खुला खौफनाक राज
Delhi Weather: AQI 280 के पार और सीजन की सबसे ठंडी सुबह, क्या प्रदूषण और रुलाएगा?