Cyclone Arnab Update: 140 KM/H के झोंके, 53 ट्रेनें रद्द, लैंडफॉल से पहले 5 राज्यों में IMD का बड़ा अलर्ट

Published : Oct 27, 2026, 10:29 AM IST
cyclone arnab andhra pradesh landfall 53 trains cancelled imd alert

सार

Cyclone Arnab आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। IMD ने 28 अक्टूबर को लैंडफॉल की आशंका जताई है। 5 राज्यों में अलर्ट के बीच 53 ट्रेन सेवाएं रद्द हैं। जानें हवा की रफ्तार, बारिश का अनुमान और रेलवे की एडवाइजरी।

Cyclone Arnab Update: बंगाल की खाड़ी से उठा भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' अब आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यह तूफान बेहद खतरनाक रूप ले चुका है और 28 अक्टूबर यानी बुधवार दोपहर तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खतरे को भांपते हुए केंद्र सरकार ने आंध्र, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए 53 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और तटीय इलाकों से बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है।

चक्रवात 'अर्नब' का तांडव: 140 किमी की रफ्तार से टकराएगा तूफान

  • नामकरण और अर्थ: बांग्लादेश द्वारा दिए गए 'अर्नब' नाम का बंगाली भाषा में अर्थ 'महासागर' या 'समुद्र' होता है।
  • लैंडफॉल की आशंका: आईएमडी के अनुसार, यह सिस्टम बेहद तीव्र हो चुका है और मंगलवार दोपहर से पहले यानम के पास तट को पार करेगा।
  • हवा की रफ्तार: इस दौरान हवा की गति 115 से 125 किमी प्रति घंटा रहने की आशंका है, जो झोंकों में 140 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
  • मछुआरों पर रोक: एहतियात के तौर पर मछुआरों को 29 अक्टूबर तक समुद्र में बिल्कुल न जाने की कड़ी चेतावनी दी गई है।

Andhra Pradesh Cyclone Alert: राहत और बचाव की तैयारी

  • आंध्र प्रदेश में प्रशासनिक सख्ती: मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को सतर्क रहने, कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और तटीय इलाकों में समय पर चेतावनी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
  • राज्य सरकार ने राहत और आपातकालीन इंतजामों के लिए 20 जिलों को 27 करोड़ रुपये जारी किए हैं।
  • जोखिम वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने, आश्रय स्थल तैयार रखने और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
  • बचाव दलों की तैनाती: NDRF और अन्य बचाव दलों को तैनात किया गया है। बिजली आपूर्ति और जरूरी सेवाएं बहाल रखने के लिए भी तैयारी की गई है।

Odisha Weather Alert: स्कूल बंद, समुद्र में जाने पर रोक

  • ओडिशा के संवेदनशील जिले: ओडिशा के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है। गंजाम, गजपति, रायगडा, मलकानगिरी, कोरापुट और नबरंगपुर में एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
  • कई प्रभावित इलाकों में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया गया है।
  • मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। संवेदनशील तटीय और पहाड़ी इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।
  • पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है।

यात्री कृपया ध्यान दें: 53 ट्रेनें रद्द, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

  • रेल सेवाएं प्रभावित: सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने 53 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। यात्रियों की सहायता के लिए रेलवे ने 24/7 वॉर रूम और हेल्प डेस्क बनाए हैं।
  • अन्य राज्यों पर असर: चक्रवात का असर सिर्फ तटीय राज्यों तक सीमित नहीं है; पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
  • लैंडस्लाइड की चेतावनी: दार्जिलिंग और उप-हिमालयी क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का खतरा मंडरा रहा है, जिससे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

क्या एक MLC बन सकता है मुख्यमंत्री? जानिए मंत्री बनने और कुर्सी पर बने रहने का पूरा नियम
DPDP Act: प्रेस की आजादी पर क्या पड़ेगा असर? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस, रोक से इनकार