
बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसमी सिस्टम अब दक्षिण और पूर्वी भारत के लिए चिंता बढ़ा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, यह सिस्टम चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। लैंडफॉल के समय हवाओं की रफ्तार 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और झोंकों के 140 किमी/घंटे तक जाने का अनुमान है।
तूफान का असर अभी से तमिलनाडु, पुडुचेरी और ओडिशा में दिखने लगा है। कई इलाकों में बारिश और जलभराव की स्थिति है, जबकि स्कूल-कॉलेजों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।
IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर को डिप्रेशन में बदल गया। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पहले डीप डिप्रेशन और फिर चक्रवाती तूफान बनने का अनुमान है। अगर यह तूफान बनता है तो क्षेत्रीय नामकरण सूची के अनुसार इसका नाम ‘अर्नब’ (Arnab) होगा। इसके 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और यानम तट के बीच बापटला और विशाखापत्तनम के आसपास लैंडफॉल करने की आशंका है।
यह भी पढ़ें: ‘मोदी का बाप भी जाएगा’, पटना में खरगे के बयान से मचा हंगामा, PM मोदी को क्यों बोल गए ऐसा?
ओडिशा में गंजम, गजपति, रायगड़ा, कोरापुट और मलकानगिरी के लिए 28 अक्टूबर को रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है। 60-70 किमी/घंटे की तेज हवाओं और गरज-चमक का भी अनुमान है। सरकार ने इन पांच जिलों में 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का फैसला किया है। राहत-बचाव के लिए ODRAF की करीब 60, NDRF की 17 और दमकल विभाग की 225 टीमें तैनात की गई हैं।
तमिलनाडु और पुडुचेरी में सिस्टम के असर से बारिश जारी है। चेन्नई समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी है। तमिलनाडु के 10 से अधिक जिलों में 26 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका के चलते स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।
चेन्नई, नागपट्टिनम, कुड्डालोर, कराईकल, पंबन और तूतीकोरिन समेत नौ बंदरगाहों पर चक्रवात चेतावनी संकेत लगाए गए हैं। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। तूफान की दिशा और तीव्रता में बदलाव को देखते हुए IMD के ताजा बुलेटिन पर नजर रखना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें: ..तो क्या खड़गे ने अपने ही कार्यकर्ता को पिटवा दिया, 'मोदी का बाप' बयान पर क्या बोला पिटने वाला शख्स?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।