Cyclone Murasu Update: चक्रवाती तूफान मुरासु से आंध्र प्रदेश में भारी तबाही हुई है। 35 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा के 7 जिलों और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए पूरा अपडेट।
Cyclone Murasu: चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का असर दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्यों में दिखाई देने लगा है। आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। शुरुआती आकलन में करीब 344 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। वहीं, 35 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ओडिशा के 7 जिलों और छत्तीसगढ़ के 15 जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।
25
Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में 344 करोड़ का नुकसान
तूफान के कारण आंध्र प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। काकीनाड़ा समेत तटीय इलाकों में भारी बारिश से निचले क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं।
करीब 52,459 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है।
तेज हवाओं से हजारों पेड़ उखड़ गए और बिजली के 2,750 खंभे क्षतिग्रस्त हुए।
रेल यातायात और निचले इलाके प्रभावित: सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 35 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। काकीनाडा की सड़कों पर पानी भर जाने से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं।
बुधवार को तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
35
Odisha Weather: 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
तूफान का असर ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने गजपति, गंजम, कोरापुट, रायगढ़ा, मलकानगिरि, कालाहांडी और कंधमाल में भारी बारिश की चेतावनी दी है। पुरी में मंगलवार को दिनभर हल्की बारिश होती रही।
4 नवंबर को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण कर्नाटक, गोवा, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में यलो अलर्ट है। आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 30°C, लखनऊ में 31°C, रायपुर में 29°C और मुंबई में 34°C तापमान रहने का अनुमान है।
55
छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, 15 जिलों में यलो अलर्ट
तूफान का रुख मध्य भारत की ओर होने से छत्तीसगढ़ में भी अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है।
मंगलवार शाम राजधानी रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।