
कैनसस सिटी: फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं और अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर आई है। टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड फुटबॉल टीम के बेस कैंप के ठीक पास दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए हैं। यह घटना अमेरिका के कैनसस सिटी में हुई है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले हुई इस वारदात ने अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं।
पहली गोलीबारी शनिवार तड़के शहर के 79th स्ट्रीट और ट्रूस्ट एवेन्यू के पास हुई। एक एंटरटेनमेंट सेंटर के पास हुए इस हमले में नौ लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस इस मामले में अब तक किसी को पकड़ नहीं पाई है। इसके बाद, शनिवार देर रात वेस्टपोर्ट रोड पर दूसरी गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। कुछ ही घंटों के भीतर एक ही शहर में हुई इन घटनाओं के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
चिंता की बात यह है कि पहली घटना उस जगह से सिर्फ चार मील दूर हुई, जहां वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड की टीम प्रैक्टिस करने वाली है। इस जगह का नाम 'स्वोप सॉकर विलेज' है। हालांकि, इंग्लैंड की टीम अभी कैनसस सिटी नहीं पहुंची है। टीम फिलहाल फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में है और कोस्टा रिका के खिलाफ एक फ्रेंडली मैच की तैयारी कर रही है।
लोकल पुलिस का कहना है कि ये हमले फुटबॉल खिलाड़ियों या टीम को निशाना बनाकर नहीं किए गए थे। लेकिन वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहे एक बड़े शहर में टूर्नामेंट से ठीक पहले हुई इस घटना ने फीफा की भी चिंता बढ़ा दी है। कैनसस सिटी में क्वार्टर फाइनल समेत छह अहम मैच होने हैं। पिछली बार की चैंपियन अर्जेंटीना का भी एक मैच इसी शहर में है।
NEW : Moment Kansas City shooting leaves nine injured near England’s World Cup Camp.
As fans arrive across the U.S. for the tournament, safety concerns are already beginning to surface, fans are raising more questions about security ahead of the World Cup. pic.twitter.com/xbfdwRqog4— DOZA🧐 (@lil_doza) June 7, 2026
यह घटना अमेरिका में बेकाबू होती गन-वॉयलेंस की समस्या को भी दिखाती है। 'गन वॉयलेंस आर्काइव' के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल यानी 2025 में ही अमेरिका में 400 से ज्यादा मास शूटिंग की घटनाएं हुई थीं। दुनिया भर से लाखों फैंस और बड़े-बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के लिए आ रहे हैं, इसलिए फीफा ने कैनसस सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को फौरन और ज्यादा सख्त करने का निर्देश दिया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।