VIDEO: फिलीपींस में भूकंप से ताश की तरह ढह गई ऊंची बिल्डिंग, 3 देशों में सुनामी का अलर्ट!

Published : Jun 08, 2026, 08:11 AM IST
Philippines Earthquake Video

सार

Philippines Earthquake News Update: फिलीपींस में आए भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र कहां था? भूकंप के बाद किन-किन देशों में सुनामी का अलर्ट जारी हुआ है? फिलीपींस में इस भूकंप से अब तक कितना नुकसान हुआ है?

Philippines Earthquake Video: सोमवार की सुबह भूकंप के झटकों से पूरा फिलीपींस देश अचानक कांप उठा। 7.8 तीव्रता से आए खतरनाक भूकंप ने हर तरफ हाहाकार मचा दिया है। इस भयानक भूकंप के तुरंत बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के समुद्री तटीय इलाकों में सुनामी (Tsunami) का बड़ा अलर्ट जारी कर दिया गया है। तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने का आदेश दिया गया है। बिजली गुल है और राहत बचाव दल लोगों की मदद में जुटे हैं। यह भूकंप इतना ताकतवर था कि कई बिल्डिंगों को भी नुकसान पहुंचा है। इसके कई वीडियो भी सामने आए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप से एक मौत भी हुई है।

ताश के पत्तों की तरह ढह गई Jollibee की बहुमंजिला इमारत

फिलीपींस के जनरल सैंटोस शहर से एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे भूकंप के तेज झटके आते ही वहां बनी 'जॉलीबी' (Jollibee) की एक बड़ी और ऊंची बिल्डिंग पल भर में भरभराकर जमींदोज हो गई। इमारत के गिरते ही चारों तरफ धूल का गुबार छा गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस मलबे में कितने लोग दबे हैं, इसकी सटीक जानकारी अभी आना बाकी है।

 

 

कितनी तीव्रता का था भूकंप?

रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। इसका केंद्र फिलीपींस के मिंडानाओ क्षेत्र के पास बताया जा रहा है। झटके इतने तेज थे कि कई लोगों को घरों और दफ्तरों से बाहर निकलना पड़ा। भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। राहत और बचाव टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया।

3 देशों में सुनामी की चेतावनी

भूकंप के बाद समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए फिलीपींस, इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटीय इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है। जानकारों का कहना है कि फिलीपींस के कुछ समुद्री तटों पर लहरों की ऊंचाई काफी बढ़ सकती है। इसी वजह से लोगों को समुद्र किनारे जाने से बचने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

लोगों से की गई खास अपील

स्थानीय प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि मुख्य भूकंप के बाद छोटे या तेज आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं। ऐसे में लोगों को अफवाहों से दूर रहने और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

फिलीपींस में बार-बार क्यों आते हैं भूकंप?

फिलीपींस दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप अक्सर आते रहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है। यह क्षेत्र प्रशांत महासागर के उस हिस्से में स्थित है जहां पृथ्वी की कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में मिलती हैं। इसी कारण यहां भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां आम बात मानी जाती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ram Mandir Fund Scam: शर्मनाक... Acharya Pramod Krishnam ने की CBI जांच की मांग
Punjab Weekly Lottery Result Today, 28 June 2026: आज का पंजाब लॉटरी रिजल्ट, ₹15 लाख का विजेता कौन बना? देखें विनर्स लिस्ट