Nepal Earthquake Epicenter & Depth: मंगलवार सुबह 7:02 बजे पूर्वी नेपाल में सिक्किम सीमा के पास 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र सिक्किम सीमा के पास पूर्वी नेपाल में था। भारत, भूटान, बांग्लादेश और चीन में भी झटके महसूस किए गए। बिहार के समस्तीपुर में भी धरती हिली।

Earthquake: मंगलवार की सुबह जब लोग ठंड की वजह से अपने घरों में दुबके हुए थे, तभी अचानक धरती डोल उठी। नेपाल में सिक्किम सीमा के पास 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। झटके इतने असरदार थे कि नेपाल के साथ-साथ भारत, चीन, भूटान और बांग्लादेश के कई हिस्सों में लोगों को हिला कर रख दिया। बिहार के समस्तीपुर में भी लोगों ने कुछ सेकंड तक धरती में कंपन महसूस किया। हालांकि, शुरुआती राहत की बात यह है कि कहीं से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है।

Nepal Earthquake: सुबह 7:02 बजे आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, मंगलवार सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र नेपाल के पूर्वी क्षेत्र में था।

  • भूकंप की तीव्रता: 5.3
  • समय: सुबह 7:02 बजे (IST)
  • केंद्र: नेपाल का पूर्वी हिस्सा, सिक्किम सीमा के पास
  • गहराई: NCS के मुताबिक 20 किलोमीटर
  • स्थान: 27.855° उत्तरी अक्षांश और 87.909° पूर्वी देशांतर
Scroll to load tweet…

Earthquake Tremors: भारत समेत 5 देशों में असर

भूकंप के झटके नेपाल के अलावा भारत, भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है।

Bihar Earthquake: समस्तीपुर में भी हिली धरती

  • बिहार के समस्तीपुर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, जमीन करीब दो सेकंड तक हिलती रही।
  • सुबह का समय होने के कारण कई लोग घरों के अंदर थे।
  • कुछ लोगों को कंपन महसूस हुआ, जबकि कई लोग शुरुआत में इसे समझ नहीं पाए।
  • ठंड के मौसम के चलते ज्यादातर लोग उस वक्त घरों में ही मौजूद थे।

Earthquake Damage Report & NCS Update: नुकसान की स्थिति और NCS की अपील 

  • अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं है।
  • NCS ने सोशल मीडिया पर भूकंप का डेटा साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि वे सटीक अपडेट के लिए आधिकारिक भूकंप निगरानी प्लेटफॉर्म को देखते रहें।