Viral Video: दुल्हन की विदाई देख तड़प उठे पालतू कुत्ते, गले लगकर फूट-फूटकर रोई

Published : Apr 03, 2026, 08:52 AM IST
Viral Video: दुल्हन की विदाई देख तड़प उठे पालतू कुत्ते, गले लगकर फूट-फूटकर रोई

सार

देहरादून में एक दुल्हन की विदाई तब भावुक हो गई, जब उसके 2 पालतू कुत्ते उसे जाने से रोकने लगे। अपनी मालकिन को लिपटकर प्यार जताते देख दुल्हन फूट-फूटकर रो पड़ी। इस भावुक पल ने वहां मौजूद सभी की आंखें नम कर दीं।

देहरादून: शादी जितनी खुशी का मौका होता है, विदाई उतनी ही भावुक होती है। बेटी को ससुराल भेजते वक्त हर मां-बाप की आंखें नम हो जाती हैं। लड़की के लिए भी अपना घर, अपना परिवार छोड़कर जाना आसान नहीं होता। देहरादून में एक दुल्हन की विदाई का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इंसान ही नहीं, बल्कि घर के पालतू जानवर भी इमोशनल हो गए।

कुत्तों की भावुक विदाई

गौरी सिंह की शादी धूमधाम से हुई। शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो परिवार वाले और दोस्त उन्हें विदा करने लगे। गौरी अपने पति का हाथ थामकर कार की तरफ बढ़ रही थीं, तभी ऊपर की मंज़िल पर बंधे उनके दो पालतू कुत्ते, एक लैब्राडोर और एक गोल्डन रिट्रीवर, ज़ोर-ज़ोर से भौंकने लगे।

मेहमानों की वजह से दोनों कुत्तों को बांधकर रखा गया था। अपनी मालकिन को घर से जाता देख, वे बेचैन हो गए। कुत्तों की आवाज़ सुनकर दुल्हन गौरी सिंह भी इमोशनल हो गईं। इसके बाद कुत्तों को खोल दिया गया। दोनों दौड़कर नीचे आए और गौरी से लिपट गए। वे बार-बार उन पर कूदकर अपना प्यार जता रहे थे, जैसे कह रहे हों कि मत जाओ।

फूट-फूटकर रो पड़ीं गौरी सिंह

अपने पालतू कुत्तों का यह प्यार देखकर गौरी खुद को रोक नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं। उनके पति ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन गौरी की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे। कुछ देर तक कुत्ते गौरी से ही लिपटे रहे। बाद में परिवार वालों ने उन्हें पकड़कर हटाया। यह पूरा नज़ारा देखकर वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

ईरान का यूरेनियम जब्त करने का ट्रंप का सीक्रेट प्लान, अमेरिका कर रहा खतरनाक तैयारी
Strait of Hormuz: बाकी दुनिया फंसी, रूस की मौज!