Delhi Horror: नर्सिंग छात्रा के साथ आधी रात का खौफनाक दृश्य, हॉस्टल में लगा ली फांसी

Published : Aug 22, 2026, 11:50 AM IST
suicide news

सार

दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में एक 19 साल की नर्सिंग स्टूडेंट अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई। पुलिस को शुरुआती जांच में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके एक बेहद खौफनाक और दुखद खबर सामने आई है। जिसने झकझोर दिया है। यहां एक 19 साल की नर्सिंग स्टूडेंट अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि छात्रा ने खुद फांसी लागकर जान दी है। अब पुलिस सुसाइड करने की वजह का पता लगा रही है। आखिर ऐसी किस बात से वह दुखी और परेशान थी जिसके कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

BSc नर्सिंग के तीसरे साल में पढ़ रही थी

पुलिस के मुताबिक, यह दुकध घटना शुक्रवार, 21 अगस्त की है। राजेंद्र नगर पुलिस स्टेशन को स्टूडेंट की मौत की जानकारी मिली थी।शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़की नजफगढ़ की रहने वाली थी और हॉस्टल में रह रही थी। जो कि लड़की BSc नर्सिंग के तीसरे साल में पढ़ रही थी।

सर गंगा राम हॉस्पिटल में मिली लाश

  • बता दें कि पुलिस की टीम ने कार्रवाई शुरू कर दी। क्राइम टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अब उन वजहों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिनके चलते यह घटना हुई। इस मामले पर सर गंगा राम हॉस्पिटल प्रशासन ने एक बयान में कहा, "हॉस्पिटल प्रशासन जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग कर रहा है। घटना किन हालातों में हुई, इससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।"
  • हॉस्पिटल ने यह भी भरोसा दिलाया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वे अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करते रहेंगे और जरूरी जानकारी मुहैया कराएंगे।
  • बयान में आगे कहा गया, "हम अधिकारियों के साथ सहयोग करना जारी रखेंगे और जांच में तथ्य स्थापित होने के बाद आगे की जानकारी साझा करेंगे।"
  • स्टूडेंट की मौत की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US Canada Trade War: आखिरी वक्त पर ट्रंप ने खेला कौन सा खेल? PM कार्नी ने रोकी ट्रेड टॉक, टैरिफ पर बड़ा ऐलान!
शहबाज सरकार के खिलाफ विपक्ष का प्लान तैयार, संसद में एक सुर में उठेगी आवाज