Delhi Air Pollution: दिल्ली में फिर लौटा स्मॉग, क्या इस बार भी दमघोंटू होगी सर्दी?

Published : Oct 21, 2026, 09:05 AM IST

Air Pollution Delhi: दिल्ली में फिर स्मॉग छाया है और कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में पहुंच गया है। जानें पराली जलाने, दशहरा की आतिशबाजी और गिरते तापमान का असर, साथ ही 1 नवंबर से लागू होने वाले विंटर एक्शन प्लान की पूरी जानकारी।

PREV
16
Delhi Smog Alert: दशहरा के बाद दिल्ली की हवा खराब, आगे क्या होगा?

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में ठंड की आहट के साथ ही हवा में जहर घुलने का सिलसिला फिर शुरू हो चुका है। बुधवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर का आसमान धुंध की मोटी चादर में लिपटा नजर आया। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में स्थिति और खराब हो सकती है। अनुमान है कि 23 अक्टूबर तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खराब श्रेणी में रह सकता है। दशहरा के बाद आतिशबाजी, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाएं और गिरता तापमान चिंता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या दिल्ली को एक बार फिर प्रदूषित सर्दी का सामना करना पड़ेगा?

26
Delhi AQI: कई इलाकों में खराब हुई हवा

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में गिरावट के संकेत मिलने लगे हैं। मंगलवार को राजधानी का AQI 179 था, जो मध्यम श्रेणी में आता है। इसके बाद बुधवार सुबह कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी तक पहुंच गया।

  • आधी रात को बवाना में AQI 273 दर्ज किया गया।
  • द्वारका सेक्टर-8 में AQI 262 रहा।
  • दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में यह 248 दर्ज हुआ।
  • डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में AQI 230 रहा।
  • AQI का 201 से 300 के बीच होना खराब श्रेणी माना जाता है।

अक्षरधाम के पास बायोडायवर्सिटी पार्क में भी सुबह घनी धुंध दिखाई दी। पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 अक्टूबर तक हवा खराब श्रेणी में रह सकती है।

36
Delhi Pollution: दशहरा और पराली जलाने से बढ़ी चिंता

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बिगड़े हालात के पीछे कई मौसमी और मानवीय कारण जिम्मेदार हैं:

  • दशहरा का जश्न: रावण दहन और आतिशबाजी के कारण हवा में धूल और सल्फर जैसे सूक्ष्म कण (PM 2.5 और PM 10) घुल गए हैं।
  • पराली का धुआं: पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत धान की कटाई के बाद पराली जलाने से हवा की दिशा दिल्ली की तरफ होने से धुआं यहीं रुक रहा है। इस महीने की शुरुआत में छह राज्यों में पराली जलाने की 19 घटनाएं दर्ज की गई थीं। इनमें पंजाब और उत्तर प्रदेश में सात-सात, मध्य प्रदेश में चार और हरियाणा में एक घटना शामिल थी। दिल्ली की हवा पर पराली के असर का स्तर हवा की दिशा और मौसम की परिस्थितियों पर भी निर्भर करता है।
  • स्थानीय कारण: गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, धूल और निर्माण कार्य भी प्रदूषण को लगातार बढ़ावा दे रहे हैं।
46
Delhi Weather: गिरते तापमान से बिगड़ सकती है हवा
  • मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम 17.3 डिग्री रहा, जबकि लोधी रोड पर अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • सर्दियों में हवा की गति और वायुमंडलीय परिस्थितियां प्रदूषकों को फैलने से रोक सकती हैं। ऐसे में प्रदूषण जमीन के करीब जमा होने लगता है और स्मॉग की समस्या बढ़ जाती है।

56
Delhi Winter Action Plan: केजरीवाल सरकार का विंटर एक्शन प्लान और GRAP लागू

बढ़ते प्रदूषण के बीच दिल्ली सरकार 1 नवंबर से विंटर एक्शन प्लान लागू करने की तैयारी में है। इसके तहत कई कदम उठाए जाने हैं।

  • नो PUC, नो फ्यूल: वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं होने पर वाहन को ईंधन देने पर रोक।
  • वाहनों पर पाबंदी: दिल्ली के बाहर पंजीकृत BS-VI से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध, निर्धारित अपवादों के अधीन।
  • वर्क फ्रॉम होम: 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की योजना।
  • निर्माण और धूल नियंत्रण: निर्माण गतिविधियों पर रोक लगाने और धूल की निगरानी बढ़ाने जैसे उपाय।
  • GRAP के तहत कार्रवाई: प्रदूषण का स्तर बढ़ने पर सड़कों की धूल, निर्माण कार्यों और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर अतिरिक्त पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
66
GRAP के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश

आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा कितनी सुधरती है, यह मौसम और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर निर्भर करेगा। फिलहाल, सर्दियों से पहले ही स्मॉग की वापसी ने राजधानी की चिंता बढ़ा दी है। Commission for Air Quality Management (CAQM) ने GRAP के नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories