दिल्ली एयरपोर्ट पर बाल-बाल बचे यात्री, SpiceJet और Akasa Air के टकराव की सामने आई Shocking Photos

Published : Apr 16, 2026, 06:49 PM IST
Delhi airport plane SpiceJet Akasa collision

सार

Delhi Airport Plane Collision : गुरुवार 16 अप्रैल को दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए। दोनों विमान के विंग्स टूट गए हैं। लेकिन यात्री को कुछ नहीं हुआ है। जो तस्वीरें सामने आई हैं उससे देखकर लगता है कि हादसा भयानक हो सकता था। 

दिल्ली एयरपोर्ट पर आज गुरुवार दोपहर 2 बजे के करीब दो विमान आपस में टकरा गए। बताया जाता है कि जब अकासा एयरलाइन पार्किंग एरिया में खड़ी थी, तभी सामने से आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट उससे टकरा गई। जोर का झटका लगने से यात्रियों में हड़कंप मचा गया। वह घबरा गए। लेकिन गनीमत रही कि किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। यानि पैसेंजर और क्रू मेंबर पूर्ण रुप से सुरक्षित हैं। अगर जरा सी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि दोनों विमान में भारी संख्या में यात्री सवार थे।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कैसे टकरा गए दोनों विमान

दरअसल, दिल्ली एयरपोर्ट पर यह हादसा टर्मिनल-1 पर उस वक्त हुआ जब लेह से आया स्पाइसजेट विमान B737-700 गेट की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अकासा एयर का विमान QP 1406 दिल्ली से हैदराबाद के लिए पुशबैक कर रहा था। तभी दोनों विमानों के विंग्स आपस में टकरा गए। इस हादसे के बाद एहतियात के तौर उडा़न भर रहे विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही खड़ा कर दिया गया। वहीं आकासा एयर के यात्रियों को हैदराबाद भेजने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम करना पड़ा।

दोनों विमान के हिस्से टूट गए

बता दें कि दोनों विमान के टकराते ही पैसेंजर तो बाल बाल बच गए। लेकिन दोनों ही प्लाइट को नुकसान हुआ है। अकासा विमान का लेफ्ट विंग टूट गई है। तो वहीं स्पाइसजेट विमान के राइट विंग्स भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इस घटना के बारे में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना एक विमान के दाहिने विंगलेट को नुकसान हुआ, जबकि दूसरे एयरलाइन के विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर टूट हुआ है। फिलहाल दोनों विमान की जांच की जाएगी। इसके बाद देखा जाएगा कि वह उड़ने की स्थिति में हैं या नहीं।

इन दो वजह से टल गया यह हादसा

बता दें कि राहत की बात है कि यह विमान सिर्फ आपस में टकराई। अगर दोनो में से किसी एक भी फ्लाइट की स्पीड ज्यादा होती तो यह भयानक हादसा हो सकता था। वहीं दूसरी वजह यह भी रही कि यह एक्सीडेंट उस दौरान हुआ जब रनवे पर टेकऑफ कर रहे थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

गाजियाबाद में आग का तांडव! देखते ही देखते 500 झुग्गियां खाक, लोगों की आंखों के सामने उजड़ा घर
TCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न के आरोपों से हड़कंप, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला