Bomb Threat: 15 अगस्त से ठीक पहले दिल्ली हाईकोर्ट-एयरपोर्ट समेत 7 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी

Published : Aug 14, 2026, 01:25 PM IST
delhi high court bomb threat

सार

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले दिल्ली हाई कोर्ट, IGI टर्मिनल 3 समेत कई जगहों को बम की धमकी मिली। धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी।

15 अगस्त से ठीक पहले शुक्रवार को दिल्ली में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली हाई कोर्ट, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) और राजधानी की कई अन्य प्रमुख जगहों पर धमकी भरे ईमेल भेजे गए। यह धमकी ऐसे समय मिली है, जब देश 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुटा है और समारोह से ठीक एक दिन पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

'Blast Delhi High Court @2:11 PM' सब्जेक्ट से भेजा गया ईमेल

दिल्ली हाई कोर्ट को मिले धमकी भरे ईमेल का सब्जेक्ट "Blast Delhi High Court @2:11 PM" था। ईमेल में स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक दिन पहले दिल्ली में कई जगहों को बम से उड़ाने की योजना का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल खालिस्तान के नाम से भेजा गया था।

दिल्ली की कई प्रमुख जगहों को मिली धमकी

दिल्ली हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट के अलावा राजधानी की कई अन्य जगहों को भी धमकी दी गई है। इनमें प्रमुख रूप से जामनगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत ऑफिस और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस शामिल हैं। इसके अलावा इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल 3 और दिल्ली कैंट स्थित सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ऑफिस को भी धमकी मिली है।

स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता

80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक एक दिन पहले दिल्ली की कई महत्वपूर्ण सरकारी और सार्वजनिक जगहों को बम की धमकी मिलने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।धमकी भरे ईमेल में राजधानी की अलग-अलग जगहों का जिक्र किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के सामने इन स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती है। दिल्ली हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थानों को लेकर मिली धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है।

दिल्ली में बम धमकी से जुड़े प्रमुख स्थान

  • दिल्ली हाई कोर्ट
  • इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI), टर्मिनल 3
  • जामनगर हाउस
  • झंडेवालान बिल्डिंग
  • साकेत ऑफिस
  • डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस
  • दिल्ली कैंट स्थित SDM ऑफिस
  • अब तक की जांच में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

मंदिर में MLA की बेटी ने महिला PSI को जड़ा थप्पड़, FIR...BJP विधायक ने मांगी माफी, जानिए पूरी घटना
Bengaluru New Rules: कार-SUV वालों के लिए बड़ा झटका, पार्किंग पर देना होगा ₹25,000