Delhi Building Collapse: जिस बिल्डिंग को खाली कराया था, वहीं फिर शुरू हुआ PG?

Published : Sep 06, 2026, 04:38 PM IST
Delhi Building Collapse 6 Storey PG Collapses in Satya Niketan Students Feared Trapped

सार

सत्य निकेतन में 6 मंजिला PG बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। मलबे में छात्रों के फंसे होने की आशंका है। NDRF और डॉग स्क्वाड रेस्क्यू में जुटे हैं। सवाल है, पहले खाली कराई गई इमारत में दोबारा PG कैसे शुरू हुआ?

नई दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर एक 6 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। कुछ ही सेकंड में पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सबसे चिंता की बात यह है कि इस इमारत में PG और हॉस्टल चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में छात्र रहते थे। ऐसे में मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

जिस इमारत को पहले खाली कराया, उसमें फिर कैसे शुरू हुआ PG?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसा करीब दोपहर 1:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग करीब एक साल पहले खाली कराई गई थी। लेकिन करीब 2-3 महीने पहले इसमें दोबारा PG शुरू हो गया। यही जानकारी अब पूरे मामले को और गंभीर बना रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक बिल्डिंग की क्षमता करीब 50 लोगों की थी, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसे करीब 75 बेड का PG बताया जा रहा है। एक छात्र से करीब 15 हजार रुपये मासिक किराया लिए जाने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 10-15 लोग लंबे वीकेंड पर बाहर गए थे। ऐसे में मौके पर मौजूद लोगों ने करीब 30 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने अभी फंसे लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं की है।

यह भी पढ़ें: कौन है निशु आजाद जिसके घर हुआ पथराव, स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी के बाद लगाई सुरक्षा की गुहार

मलबे में जिंदगी की तलाश, NDRF और डॉग स्क्वाड उतरे

हादसे के तुरंत बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक चार लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से तीन को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बचाव अभियान में NDRF और डॉग स्क्वाड को भी लगाया गया है। बिजली सप्लाई रोक दी गई है, आसपास की इमारतें खाली कराई गई हैं और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए RAF को बुलाया गया है। इमरजेंसी वाहनों की आवाजाही के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।

मालिक की तलाश, पुलिस दर्ज कर रही केस

इमारत के मालिक का नाम आनंद बंसल बताया जा रहा है, जो कथित तौर पर गुरुग्राम में रहता है। दिल्ली पुलिस मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया में है और मालिक से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे पर दुख जताते हुए प्रशासन को युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस इमारत को पहले खाली कराया गया था, वहां दोबारा PG किसकी अनुमति और किन सुरक्षा मानकों के तहत शुरू हुआ। रेस्क्यू पूरा होने के बाद इस सवाल का जवाब हादसे की असली वजह सामने लाने में अहम हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: धूल का गुबार और चीख-पुकार...चश्मदीद बोला-बम धमाके जैसा था मंजर

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Building Collapse: धूल का गुबार और चीख-पुकार...चश्मदीद बोला-बम धमाके जैसा था मंजर
दिल्ली में भरभराकर ढह गई बिल्डिंग, हादसे के बाद क्यों भड़क गए लोग ? । Delhi Building Collapse