दिल्ली में कौन फैला रहा है खौफ? एक ही दिन में दो हत्याएं, आखिर कौन है पीछे?

Published : Jun 02, 2026, 11:19 AM IST
Second Stabbing

सार

Delhi Crime News :दिल्ली में फिर हुई खौफनाक वारदात, हमलावर कौन? दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके को एक ही दिन में दो-दो हत्याओं से किसने दहलाया?दिल्ली में क्यों बढ़ रहा है 'चाकू गैंग' का आतंक? इस खून-खराबे के पीछे कौनसा गैंग?

Delhi Stabbing Case : देश की राजधानी दिल्ली में जिस तरह की क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं उससे सड़कों पर चलने पर डर लगने लगा है। एक ही दिन में हुई दो अलग-अलग चाकूबाजी की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।  तो वहीं लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों को लगने लगा है कि क्या अब दिल्ली सुरक्षित जगह नहीं बची है। बता दें कि बीते 24 घंटे के अंदर दिल्ली में दूसरा मर्डर हो गया।

  • दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि न्यू उस्मानपुर के भगत सिंह कॉलोनी में चाकूबाजी की एक और घटना हुई है। इस वारदात में 26 साल के एक युवक की जान चली गई। पुलिस जब मंगलवार सुबह मौके पर पहुंची, तो युवक को जमीन पर मृत पाया। मृतक की पहचान दिल्ली के ब्रह्मपुरी के रहने वाले ललित के तौर पर हुई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और जरूरी सबूत इकट्ठा किए।

एक ही दिन में हुई चाकूबाजी की दूसरी घटना

  • पुलिस ने न्यू उस्मानपुर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सुरागों पर काम करने और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। यह एक ही दिन में हुई चाकूबाजी की दूसरी घटना है। इससे पहले, न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के ही गौतम विहार में एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी।
  • आसपास के लोगों ने बताया कि उस मामले में तीन हमलावर स्कूटर पर आए थे और अंधेरे का फायदा उठाकर लड़के को चाकू मारा। इसके बाद वे इलाके के पीछे की तरफ से फरार हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने उस क्राइम सीन का भी दौरा किया था और मामले की जांच जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

'इस्तीफा नहीं देते धर्मेंद्र प्रधान तो...' Paper Leak पर गरमाया मामला, कांग्रेस का आ गया अल्टीमेटम
कॉकरोच फाउंडर अभिजीत दिपके ने बता दिया पूरा प्लान, 6 जून को दिल्ली में होगा बड़ा खेल?