दिल्ली के विवेक विहार इलाके में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। लेकिन यह हादसा घर में गले एसी की वजह से हुआ है। अब सवाल है कि क्या आपका AC सुरक्षित है? तो वो गलतियां जानिए जो बना सकती हैं आग का कारण…एक चूक आपके परिवार को खत्म कर सकती है।
दिल्ली के विवेक विहार में हुए एसी ब्लास्ट में 9 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एयर कंडीशनर से निकली एक चिंगारी से इतना भयानक धमाका हुआ कि देखते ही देखते आग ने चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। यह मंजर इतना भयानक था कि मरने वालों कों एक सेकंड का मौका तक नहीं मिला।दिल्ली अग्निकांड से सबक है कि अगर आपके घर में भी AC लगा है तो लापरवाही नहीं करें। वरना जरा सी गलती भारी पड़ सकती है!AC इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का खास ध्यान रखें।
एसी में आखिर क्यों लगती है आग?
ओवरहीटिंग (Overheating): 8-10 घंटे लगातार चलने की वजह से कंप्रेसर बहुत गर्म हो जाता है, जिससे विस्फोट होने की संभावना होती है।
वोल्टेज कम ज्यादा होना: अगर एसी बिना स्टेबलाइजर के चल रहा है और वोल्टेज एक समान नहीं तो तब भी आग लग सकती है।
शॉर्ट सर्किट: AC नया है और उसमें पुरानी वायरिंग, घटिया क्वालिटी वायर हैं तो भी शॉर्ट सर्किट हो सकता है।
गैस लीकेज : एसी में रेफ्रिजरेंट गैस लीकेज होने पर भी कंप्रेसर में आग लग जाती है।-
गंदे फिल्टर : धूल जमने से हवा का बहाव रुक जाता है, जिससे सिस्टम पर दबाव पड़ता है और आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
AC की छोटी लापरवाही बना सकती है बड़ा हादसा
सर्विसिंग: अगर आप गर्मियों नियमित एसी चलाते हैं तो सीजन से शुरू होने से पहले सर्विस कराएं। कम से कम साल में 2 बार सर्विसिंग करवाएं।
ओवरहीटिंग से बचें : 8-10 घंटे लगातार चलाने के बाद एसी को एक से आधे घंटे बंद रखें।
स्टेबलाइजर का इस्तेमाल : वोल्टेज एक समान रखने के लिए अच्छी क्वालिटी का स्टेबलाइजर जरूर लगाएं।
फिल्टर साफ रखें : से तीन वीक में आप अपने एयर फिल्टर को साफ कर उसका फिल्टर साफ जरूर करें।
आउटडोर यूनिट : आप अपने घर में एसी को ऐसी जगह रखें जहां हवा का आवागमन होता हो।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।