Delhi Hotel Fire Accident : दिल्ली होटल में आखिर किस वजह से भड़की इतनी भयानक आग? दिल्ली अग्निकांड का सबसे बड़ा सवाल, यह हादसा, लापरवाही या कुछ और? आखिर कैसे बनी 21 मौतों की वजह? होटल में आग लगने से पहले क्या हुआ था?
Delhi Fire Tragedy : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह एक बड़ा भीषण हादसा हो गया। मालवीय नगर के होटल प्लोरिस स्टे में भयानक आग लग गई। इस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो गी तो दर्जनों लोग घायल हुए हैं। जिसमें कई अभी भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। बता दें कि इस होटल में अधिकतर विदेशी टूरिस्ट ठहरे हुए थे। जिन्होंने पहली बार मौत का मंजर इतने करीब से देखा।
26
होटल में यह भीषण आग रेस्टोरेंट से लगी
दरअसल, यह होटल में यह भीषण आग नीचे बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट से लगी थी। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण किया कि पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बड़ी बड़ी लपटें और धुएं का गुब्बार इतना भयानक था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
36
आग लगने के बाद कुछ लोग बेहोश हो गए
हादसे की खबर लगते ही दिल्ली पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक कई की जान जा चुकी थी। तो वहीं कुछ आग की लपटों के बीच फंसे थे। किसी तरह राहत टीम ने-बचाव अभियान शुरू किया और कई को जिंदा निकाला गया।
46
चारों तरफ आग में फंसी विदेशी महिला
होटल में लगी आग इतनी भयानक थी कि लोगों ने जिंदा बचने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। यह तस्वीर कितनी भयानक है, जिसमें एक विदेश महिला जिंदा बचने के लिए नीछे खड़े लोगों से मदद की गुहार लगा रही है।
56
आग लगी तो छत पर जा पहुंचा विदेश
यह तस्वीर सबसे दिल दहला देने वाली है। जब आग की लपटों ने पूरे होटल को कब्जे में ले लिया तो एक युवक बिल्डिंग की छत पर जा पहुंचा। तस्वीर में दिखाई दे रहा है यह विदेश युवक है। जो इस होटल में ठहरा हुआ था। बचने के लिए बिल्डिंग के छज्जे पर खड़ा हो गया।
66
कइयों का तो पूरा शरीर ही जल चुका था
बता दें कि ऑपरेशन टीम और दमकल विभाग के लोगों ने होटल से जिन लोगों को जिंदा बचाया उनकी हालत भयानक थी। कइयों का तो पूरा शरीर ही जल चुका था। इस तस्वीर में देखिए फायर ब्रिगेड की टीम ने कांच तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकालती नजर आ रही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।