Delhi Gangrape: चलती स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, 47 KM तक करते रहे दरिंदगी

Published : Aug 31, 2026, 11:07 AM IST
Delhi minor gangrape case

सार

Delhi Crime: दिल्ली से आई दिल दहला देने वाली घटना ने रोंगटे खड़े कर दिए हैं। जहां एक ड्राइवर और कंडक्टर ने 16 साल की छात्रा से गैंगरेप किया। आरोपियों ने चलती स्लीपर बस में लड़की के साथ बारी बारी यह हैवानियत की है।

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर चलती बस में दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक 16 साल की छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। लड़की के साथ यह हैवानियत एक स्लीपर बस में हुई, जो राजधानी के इलाके में करीब 47 किलोमीटर तक चलती रही। बाद में आरोपियों ने उसे एक बड़े बस टर्मिनल के पास छोड़ दिया।

कब और कैसे हुई दिल्ली में यह शर्मनाक घटना

  • दरअसल, यह घटना 4 अगस्त की रात कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस में हुई बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में बस के ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं क्लास में पढ़ती है।
  • दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि छात्रा घर में किसी बात पर झगड़ा होने के बाद बिना बताए नोएडा में अपनी कजिन से मिलने के लिए निकली थी। तेज बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई। तभी वहां से एक खाली स्लीपर बस गुजरी।
  • तेज बारिश में फंसी पीड़िता ने मदद के लिए बस को रुकने का इशारा किया और बस रुक गई। ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे यह कहकर बस में बिठा लिया कि बस नोएडा सेक्टर-63 जा रही है।

कैसे चलती बस में हैवान बने ड्राइवर और कंडक्टर

  • आरोप है कि बस चलने के कुछ देर बाद ही कंडक्टर ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने उसके साथ रेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात आरोपियों ने पीड़िता को कश्मीरी गेट बस टर्मिनल के पास रिंग रोड पर उतार दिया और मौके से फरार हो गए।
  • डरी-सहमी छात्रा ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर में एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में इस्तेमाल हुई स्लीपर बस को भी जब्त कर लिया है। बस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bengaluru Traffic Alert: इन 5 फ्लाईओवर पर बाइक-ऑटो समेत कई वाहनों की नो एंट्री, जानें नए नियम
Trump ने शेयर किया ईरान की तबाही का AI Video! खार्ग द्वीप को दिखाया निशाने पर