Delhi Protest: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, आसमान से ड्रोन रख रहे नजर

Published : Oct 10, 2026, 10:47 AM IST
Delhi CJP Protest

सार

Delhi CJP Protest: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा काफी सख्त कर दी गई है। सेंट्रल दिल्ली के संवेदनशील इलाकों पर पुलिस ड्रोन से नजर रख रही है।

CJP protest at Jantar Mantar: दिल्ली में शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन की वजह से सुरक्षा व्यवस्था एकदम टाइट कर दी गई है। सेंट्रल दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। जंतर-मंतर पर होने वाले इस प्रदर्शन को देखते हुए पूरी राजधानी में भारी पुलिस बल तैनात है, साथ ही ट्रैफिक रूट भी बदले गए हैं।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्रदर्शन से पहले सेंट्रल दिल्ली में एक होटल के पास गोलचक्कर पर ड्रोन से सुरक्षा हालात का जायजा लिया गया। CJP यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कर रही है। पार्टी का आरोप है कि इलेक्टोरल रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ियां हुई हैं।

दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है, लेकिन आयोजक अपनी जिद पर अड़े हैं। इसी वजह से प्रशासन ने पूरे शहर में सुरक्षा और कड़ी कर दी है।

दिल्ली में 35,000 जवान और ड्रोन तैनात

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने तगड़ा प्लान बनाया है। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 35,000 जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया है ताकि कोई भी माहौल न बिगाड़ सके।

सेंट्रल दिल्ली में सुरक्षा का पहरा सबसे ज्यादा है। यहां बैरिकेड्स, सर्विलांस सिस्टम और अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हालात पर पैनी नजर रखने के लिए ड्रोन, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल हो रहा है।

बिना इजाजत प्रदर्शन करने वालों से निपटने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंग की है और हिरासत केंद्र बनाए हैं। जंतर-मंतर, जनपथ और दूसरे संवेदनशील इलाकों के आसपास चेकिंग तेज कर दी गई है। प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित इलाकों में घुसने से रोकने के लिए मुख्य रास्तों पर जवानों का पहरा है।

दिल्ली के बॉर्डर समेत 30 से ज्यादा जगहों पर नाकेबंदी की गई है। पुलिस को साफ निर्देश हैं कि जो भी बिना इजाजत प्रदर्शन करने की कोशिश करे, उसे तुरंत हिरासत में लिया जाए। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) को भी अलर्ट पर रखा गया है।

मेट्रो, ट्रेन और मोबाइल इंटरनेट पर असर

सुरक्षा के इन कड़े इंतजामों का असर राजधानी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और संचार सेवाओं पर भी पड़ा है।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 57 स्टेशनों को बंद करने के अपने पहले के प्लान में बदलाव किया है। नई एडवाइजरी के मुताबिक, शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार शाम 6 बजे तक 45 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन से जुड़ी पाबंदियों की ताजा जानकारी के लिए DMRC के अपडेट्स चेक करते रहें।

इंडियन रेलवे ने भी शनिवार सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों से आने-जाने वाली ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इससे इन बड़े स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

इस बीच, जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। यह रोक शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू हुई है और शनिवार रात 10 बजे तक जारी रहेगी।

CJP क्यों कर रही है प्रदर्शन?

इस पूरे बवाल की जड़ इलेक्टोरल रोल का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) है। CJP का आरोप है कि इसके जरिए योग्य वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से गलत तरीके से हटाए गए हैं।

विपक्षी पार्टियों का कहना है कि चुनाव आयोग ने यह रिवीजन इस तरह से किया है जिससे उनके समर्थकों को नुकसान हो। हालांकि, बीजेपी और चुनाव आयोग दोनों ने ही इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhruv Rathee Detained: गुरुग्राम में घर से हिरासत में लिए गए ध्रुव राठी, आखिर दिल्ली जाने से क्यों रोक रही थी पुलिस?
CJP Protest: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हाई अलर्ट! भोपरा से गुरुग्राम बॉर्डर तक पुलिस एक्शन