
दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा का आज राजस्थान के अलवर जिला में उनके पिता ने अंतिम संस्कार कर दिया। अमन अपनी शादीशुदा जिंदगी से इतना परेशान हो चुके थे कि आखिर में उनको इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। बताया जाता है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने पिता को अलवर से दिल्ली बुलाया था। इस दौरान उन्होंने कहा-पापा मैं अपनी जिंदगी से तंग आ चुका हूं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि बेटा ऐसा कुछ कर लेगा। रोते हुए पिता ने अपने बेटे की दुख भरी कहानी बयां की है।
दरअसल, जज अमन कुमार ने 2 मई को सुबह बाथरूम में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। अमन अलवर शहर के हसन खां मेवात नगर के रहने वाले थे। जो दिल्ली कोर्ट में तैनात थे। वर्तमान में दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी भी जज हैं, जिससे उन्होंने लव मैरिज की थी। लेकिन गृह क्लेश बढ़ने के कारण वह जिंदगी से तंग आ चुके थे।
अमन के पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले बेटे ने मुझे कॉल कर कहा था, पापा आप दिल्ली आ जाओ मैं जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। यह मेरा आखिरी कॉल है, अब नहीं करूंगा। मैं डर गया और एक मई को उसके पास आया। पिता ने कहा-उसने पहले कभी नहीं बताया था कि वह पत्नी की वजह से इतना परेशान हो चुका है। लेकिन कुछ दिनों से शांत रहता था। जब कभी पत्नी की बात करो तो कुछ नहीं कहता था। उसका स्वभाव ऐसा था कि हर बात अपने भीतर ही रखता था।
बता दें कि अमन को अपनी जज की ट्रेनिंग के दौरान हरियाणा की सोनीपत की रहने वाली लेडी जज से मुलाकात हुई थी। पहले दोनों दोस्त बने फिर एक दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद जब अमन ने लव मैरिज को लेकर अपने पिता प्रेम कुमार से बात की तो वह बेटे की खुशी की खातिर तैयार हो गए। लड़की के परिवार ने भी कोई आपत्ति नहीं ली। सबकी सहमति से साल 2021 में दोनों ने शादी करा दी। लेकिन ऐसा नहीं पता था कि जिसे वह जान से ज्यादा चाहता है उसी के कारण दुनिया छोड़ जाएगा।
पिता प्रेम कुमार शर्मा ने बताया कि हम चाहते कि अमन की शादी मैं अपने दोस्त की बेटे से करूं। लेकिन वह किसी ओर लड़की से विवाह करना चाहता था। उसने कहा था पापा मैं अपनी बैचमेट से शादी करना चाहता हूं। हमने उसकी खुशी के आगे कुछ नहीं कहा..क्या पता था कि जिंदगी ने अमन के लिए कुछ और ही तय कर रखा था। अब परिवार ने अमन की साली के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि वह अमन को मानसिक प्रताड़ित कर रही थी। जो जम्मू-कश्मीर कैडर में IAS अफसर है।
जज अमन कुमार के बारे में उनके जानने वालों ने कहा कि वह पढ़ाई में बहुत होशियार थे। तभी उन्होंने पहले ही प्रयास में एग्जाम पास कर जज बन गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई रखी थीं। इतना ही नहीं उनका किसी फ्लेटफार्म पर एकाउंट तक नहीं था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।