
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी कानूनी राहत मिली है। अदालत ने शराब घोटाला केस में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। बरी होने वालों में पूर्व सांसद और केसीआर की बेटी के. कविता का नाम भी शामिल है। हालांकि, निचली कोर्ट के इस फैसले को CBI ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
कोर्ट ने अपने 549 पेज के फैसले में साफ कहा कि नई शराब नीति बनाने में किसी तरह की गड़बड़ी के ठोस सबूत नहीं मिले। कोर्ट ने यह भी माना कि जांच के दौरान कई आरोप साबित नहीं हो सके। साथ ही अदालत ने सीबीआई के जांच अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। फैसले के बाद इमोशनल हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, केजरीवाल कट्टर ईमानदार है।
शराब घोटाले के आरोपों से आम आदमी पार्टी को बहुत नुकसान पहुंचा। यहां तक कि खराब छवि के चलते उसे न सिर्फ दिल्ली चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा, बल्कि पार्टी के कई बड़े नेता लंबे समय तक जेल में भी रहे। जानते हैं 'आप' के किस नेता ने कितने दिन जेल काटी।
आम आदमी पार्टी के पूर्व कम्युनिकेशन हेड विजय नायर को 14 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 2 सितंबर 2024 को जमानत मिली। यानी वे करीब 658 दिन यानी 23 महीने तक जेल में रहे।
आप के नंबर 2 नेता मनीष सिसोदिया को फरवरी 2023 में गिरफ्तार किया गया था। वे 510 दिन यानी करीब 17 महीने जेल में रहे।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने मार्च 2024 में गिरफ्तार किया था। वे लगभग 6 महीने, यानी 177 दिन जेल में रहे। इसमें चुनाव प्रचार के लिए मिला अंतरिम जमानत का समय शामिल नहीं है।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह करीब 6 महीने यानी 181 दिन तक जेल में रहे। बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली।
बीआरएस नेता और पूर्व सांसद के. कविता इस मामले में करीब 5 महीने यानी 150 दिन तक जेल में रहीं। बाद में उन्हें भी जमानत मिल गई थी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।