
Muslim World Reaction on Taliban-Pakistan War: पाकिस्तान और तालिबान के बीच बॉर्डर पर चल रही टेंशन अब खुली जंग में तब्दील हो चुकी है। पाकिस्तान ने जहां अफगानिस्तान के काबुल-कंधार समेत कई इलाकों पर हवाई हमले किए, वहीं अफगानी सेना ने भी करारा जवाब दिया। पाकिस्तान ने तालिबान के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन गजब लिल हक' में 274 तालिबानी सैनिकों को मारने का दावा किया है। वहीं, अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान के 2 मिलिट्री बेस समेत 19 पोस्ट पर कब्जा करने का दावा किया है। रमजान के महीने में दो इस्लामिक देशों में युद्ध के बीच आखिर मुस्लिम वर्ल्ड की क्या प्रतिक्रिया है, जानते हैं।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने दोनों देशों से बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है। शुक्रवार तड़के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा कि रमजान का पवित्र महीना आत्म-संयम और इस्लामी दुनिया की एकता का समय होता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान अफगानिस्तान और पाकिस्तान को अच्छे पड़ोसियों की तरह अपने मतभेद बातचीत से सुलझाने चाहिए। अरागची ने यह भी कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान दोनों देशों के बीच बातचीत को आसान बनाने और आपसी समझ व सहयोग बढ़ाने के लिए हर संभव मदद देने को तैयार है।
तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष को लेकर चिंता जताई। उन्होंने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, कतर और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों से फोन पर बातचीत की। यह जानकारी तुर्की के एक राजनयिक सूत्र ने दी। तुर्की इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के पक्ष में है।
प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बात की। इशाक डार ने एक बयान में कहा कि इस बातचीत में पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष का मुद्दा भी शामिल था। दोनों नेताओं ने मौजूदा हालात पर चर्चा की।
भारत ने शुक्रवार को हुए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक पर फिलहाल कोई नई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, इससे पहले अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले की भारत ने कड़ी निंदा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर बयान जारी करते हुए कहा था कि भारत इस एयरस्ट्राइक की कड़े शब्दों में निंदा करता है, क्योंकि यह हमला रमजान के पवित्र महीने में किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि यह पाकिस्तान की अपनी घरेलू विफलताओं से ध्यान हटाने की एक कोशिश है।
चीन ने भी पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन इस संघर्ष को कम करने के लिए अलग-अलग माध्यमों से प्रयास कर रहा है। स्थिति को शांत करने और तनाव कम करने के लिए चीन रचनात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।