Bullet Train का नया रूट जारी! दिल्ली से लखनऊ सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट में संभव है?

Published : Jul 27, 2026, 03:54 PM IST
Delhi Lucknow Bullet Train Travel Time to Reduce to Just 2 Hours 10 Minutes Under Proposed High Speed Rail Corridor

सार

Delhi Lucknow Bullet Train: दिल्ली-लखनऊ बुलेट ट्रेन परियोजना पर बड़ा अपडेट। रेल मंत्री के अनुसार यात्रा सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट में पूरी होगी। जानिए रूट, रफ्तार, स्टेशन और यूपी के किन शहरों को मिलेगा फायदा।

Bullet Train Uttar Pradesh: उत्तर भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को नई रफ्तार देने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम बढ़ाया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और पूर्वी भारत के बीच तेज, आधुनिक और सुरक्षित रेल संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

दिल्ली से लखनऊ की यात्रा होगी बेहद तेज

रेल मंत्री के मुताबिक, परियोजना पूरी होने के बाद दिल्ली से लखनऊ की दूरी केवल 2 घंटे 10 मिनट में तय की जा सकेगी। वहीं, जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ तक का सफर करीब 1 घंटा 40 मिनट का रह जाएगा। फिलहाल यही यात्रा वंदे भारत और शताब्दी जैसी ट्रेनों से लगभग साढ़े छह घंटे में पूरी होती है।

यह भी पढ़ें: कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें मोदी सरकार ने परीक्षा सुधार की कमान सौंपी?

350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार, यूपी के कई शहर जुड़ेंगे

प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर ट्रेन की अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा होगी, जबकि नियमित संचालन 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किया जाएगा। यह रूट दिल्ली, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, इटावा, कन्नौज, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, भदोही और वाराणसी को जोड़ेगा। इसके अलावा लखनऊ से अयोध्या तक अलग हाई-स्पीड शाखा लाइन का भी प्रस्ताव है, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर 35 से 40 मिनट रह सकता है।

स्टेशन निर्माण पर मंथन, विकास को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ में बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए किसान पथ, वृंदावन योजना, इकाना स्टेडियम और गोमती रिवरफ्रंट सहित कई स्थानों पर विचार किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से व्यापार, पर्यटन, निवेश और रियल एस्टेट को नई गति मिलेगी, जबकि यात्रियों को समय की बड़ी बचत का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: सांपों के डर से परेशान हैं? बाराबंकी के इस मंदिर से जुड़ी मान्यता खींच रही हजारों श्रद्धालुओं को!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

E20 विवाद में आखिर ऐसा क्या हुआ कि नितिन गडकरी को हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा?
सांपों के डर से परेशान हैं? बाराबंकी के इस मंदिर से जुड़ी मान्यता खींच रही हजारों श्रद्धालुओं को!