Delhi Horror: 5 रुपए के गुटखे के लिए मर्डर, चाकू घोंपकर ड्राइवर को उतारा मौत के घाट

Published : Apr 04, 2026, 04:53 PM IST

दिल्ली में एक हैरान करने वाली घटना ने लोगों को दहला दिया है। सिर्फ 5 रुपये के गुटखे को लेकर शुरू हुई मामूली बहस एक भयानक हत्या में बदल गई, जिसमें एक शख्स की जान चली गई।

PREV
14

यह घटना 3 अप्रैल की सुबह दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र की आजादपुर मंडी में हुई। यहां शेड नंबर 4 के पास 35 साल के ड्राइवर नजीम की एक चायवाले से गुटखे के दाम को लेकर बहस हो गई। जो बहस से शुरू हुई, वो मारपीट तक पहुंच गई।

24

इसी बीच, वहां मौजूद 19 साल के राहुल को अचानक गुस्सा आ गया और उसने नजीम पर चाकू से हमला कर दिया। नजीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

34

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीसीआर कॉल आने के बाद ही यह मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि मृतक नजीम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था और पेशे से ड्राइवर था।

44

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी उन्होंने बरामद कर लिया है। क्राइम टीम और FSL के कर्मचारियों ने मौके का मुआयना कर सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories