Delhi Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में आज और कल झमाझम बारिश, जानिए 5 दिन का मौसम

Published : Jun 20, 2026, 06:30 AM IST
Delhi Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega

सार

Delhi Weather Forecast 20 June 2026: क्या दिल्ली में आज बारिश होगी? क्या 20 जून को गर्मी से राहत मिलने वाली है? क्या कल भी बरसेंगे बादल? अगले 5 दिनों में दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? जानिए दिल्ली में बारिश, तापमान को लेकर मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान क्या है?

Delhi Weather 20 June 2026: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अभी और दो दिन यानी 20 जून और 21 जून को राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बता दें कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच बारिश लोगों को बड़ी राहत दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के दौरान बादल छाए रह सकते हैं और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में अगले दो दिन भी झमाझम बारिश के संकेत

दिल्ली में अगले दो दिन भी 20 जून और 21 जून दोनों दिन राजधानी में थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। यानी अगले 48 घंटे दिल्ली वालों के लिए मौसम काफी सुहावना रह सकता है। बारिश के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश के दौरान कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में घर से निकलने वाले लोगों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

हवा में नमी बढ़ेगी, उमस भी कर सकती है परेशान

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 20 जून को हवा में नमी का स्तर 45 से 65 प्रतिशत के बीच रह सकता है। बारिश के बाद तापमान में कमी आएगी, लेकिन नमी बढ़ने से कुछ समय के लिए उमस महसूस हो सकती है। हालांकि शाम और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत बेहतर रहने की संभावना है।

दिल्ली में अगले पांच दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

21 जून को भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं 22 जून से 25 जून तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। फिलहाल किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बारिश का यह दौर दिल्ली के मौसम को राहतभरा बना सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि प्री-मानसून गतिविधियों के कारण आने वाले दिनों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में दिल्लीवासियों को अगले दो दिनों तक सुहाने मौसम का आनंद मिलने की उम्मीद है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में लू का कहर, प्रयागराज-वाराणसी समेत कई जिलों में 43°C तापमान
CJP Protest 2.0: कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर क्यों मंगाए थाली-चम्मच?