दिल्ली में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा का समापन हुआ। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा कर सुख-समृद्धि की कामना की। घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की।

दिल्ली में चार दिनों तक चले लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का आज उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। सुबह की पहली किरण के साथ ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। व्रतियों ने पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत भी पूरा हुआ। इस दौरान घाट पर आस्था की कई भावुक तस्वीरें देखने को मिलीं। एक महिला ने बताया कि अगले दिन उनकी सर्जरी है, इसके बावजूद उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ व्रत रखा। वहीं, कानपुर से पहली बार दिल्ली में छठ मनाने पहुंचीं महिला ने यहां की व्यवस्थाओं और घाट के अनुभव को बेहतर बताया। श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था और पिछले साल के मुकाबले बेहतर इंतजामों की भी तारीफ की।

YouTube video player