
नई दिल्ली : सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों पर दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री ने दावा किया है कि विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके परिवार को गालियां दीं और उनके साथ बदसलूकी की।
दरअसल, राजधानी में यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब AAP नेताओं ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दिल्ली के मंत्री तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं।
Shameful behaviour by Pravesh Verma
Parvesh Verma slaps cameraman
मंत्री @p_sahibsingh के सामने विधायक @JarnailSinghAAP ने रोड की असलियत दिखा दी ।
मंत्री ने बौखला कर एक कैमरा वाले को ही थप्पड़ मार दिया । पुलिस सुरक्षा में बच्चे पर हाथ उठाकर तुमने अपना घटियापन दिखा दिया । pic.twitter.com/S79oD7cbKG— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) September 27, 2026
#WATCH | Delhi: On a video showing him slapping a local youth during a road inspection row in Tilak Nagar, Delhi Minister Parvesh Verma says, "You should know the truth behind a video currently being circulated by the Aam Aadmi Party. Road construction work has been underway on… pic.twitter.com/vvMp9MQjOA
— ANI (@ANI) September 27, 2026
कथित मारपीट को लेकर मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “प्रवेश वर्मा, आप एक डरपोक और कायर इंसान हैं, और आज पूरी दुनिया ने यह देख लिया है। आप जरनैल सिंह के सवालों का जवाब नहीं दे पाए, इसलिए आपने अपना आपा खो दिया और बौखला गए। आपने उस बच्चे को थप्पड़ मारा जो शांति से आपका वीडियो बना रहा था और कुछ बोल भी नहीं रहा था। उन्होंने वर्मा को खुली चुनौती देते हुए आगे कहा, "आज भी, अगर आपको पहलवानी का इतना ही शौक है, तो हम बिना किसी सिक्योरिटी गार्ड के उस लड़के के साथ आपका आमना-सामना करा सकते हैं, ताकि पता चल सके कि असली पहलवान कौन है।
#WATCH | Delhi: On video showing Delhi Minister Parvesh Verma slapping a local youth during a road inspection row in Tilak Nagar, Saheb (the victim) says, "I handle all social media activities for the MLA. We came here after the PWD department called us to inspect the condition… pic.twitter.com/TODxH5rUd5
— ANI (@ANI) September 27, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।