Diwali Tragedy: हाथ में फटा पटाखा, 10 साल के मासूम की मौत...लाल का शव देख बिलख उठा पिता। Delhi News

Published : Nov 09, 2026, 02:53 PM IST
Narela Diwali Accident

सार

दिल्ली के नरेला में दर्दनाक हादसा हुआ। हाथ में पटाखा फटने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

दिल्ली में दिवाली की खुशियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की दुनिया उजाड़ दी। नरेला इलाके में 10 साल के एक मासूम बच्चे की पटाखा फटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा पटाखा जला रहा था, तभी वह उसके हाथ में ही फट गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। अब मासूम का शव उसके घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बेटे को खोने के गम में पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उसकी चीखें और परिवार का दर्द हर किसी को भावुक कर देने वाला है। जिस घर में दिवाली की तैयारियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। यह हादसा एक बार फिर पटाखों के इस्तेमाल के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत की याद दिलाता है। देखिए नरेला से सामने आए ये बेहद भावुक कर देने वाले दृश्य।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

BIG STATEMENT: दिवाली की ईद से तुलना पर भड़कीं साध्वी ऋतंभरा, बोलीं- बुद्धि का दिवालियापन!
'जहां से चंद्रशेखर लड़ेंगे, वहीं से मैं भी...' रोहिणी घावरी के ऐलान से UP में हलचल