'नर्क नहीं जाना चाहता', ट्रंप ने मौत के बाद की जिंदगी पर कही ऐसी बात, मच गई चर्चा

Published : Nov 09, 2026, 02:38 PM IST
donald trump heaven hell enemies ufo interview

सार

Donald Trump Interview: डोनाल्ड ट्रंप ने 60 Minutes इंटरव्यू में स्वर्ग, नर्क और मौत के बाद की जिंदगी पर खुलकर बात की। ट्रंप ने माना कि वह अपने दुश्मनों को माफ नहीं कर पाएंगे। UFO पर भी सुनाए दिलचस्प किस्से।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। मौत के बाद स्वर्ग जाने की उम्मीद, अपने राजनीतिक दुश्मनों के प्रति नफरत और एलियन से जुड़े रहस्यमयी सवालों पर ट्रंप ने कुछ ऐसी बातें कही हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है। CBS के चर्चित कार्यक्रम '60 Minutes' में पत्रकार रॉस डौथैट के साथ बातचीत के दौरान ट्रंप ने जिंदगी, मौत और UFO को लेकर खुलकर अपनी राय रखी।

मौत के बाद स्वर्ग जाना चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप

इंटरव्यू में पत्रकार ने ट्रंप से पूछा कि जानलेवा हमलों से बचने के बाद क्या मौत को लेकर उनका नजरिया बदला है? साथ ही सवाल किया कि मरने के बाद क्या होता है? इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग उन्हें याद करेंगे। उन्होंने खुद को धार्मिक व्यक्ति बताते हुए कहा कि सिद्धांत के मुताबिक उन्हें स्वर्ग जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह नर्क नहीं जाना चाहते।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Nvidia CEO की पत्नी? होमवर्क से शुरू हुई लव-स्टोरी, अब चीनी लड़की के चक्कर में पति ने दिया धोखा

अपने दुश्मनों को माफ नहीं कर पाएंगे ट्रंप!

बातचीत का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया, जब पत्रकार ने पूछा कि क्या स्वर्ग जाने के लिए ट्रंप अपने राजनीतिक विरोधियों को माफ कर पाएंगे? सवाल में जेम्स कोमी और नैन्सी पेलोसी जैसे नाम भी शामिल थे। ट्रंप ने बिना किसी झिझक के कहा कि इसका जवाब 'नहीं' है। उन्होंने स्वीकार किया कि वह ऐसा शायद कभी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि वह अपने कुछ दुश्मनों से नफरत करते हैं और हमेशा करते रहेंगे।

UFO को लेकर पायलटों ने सुनाए हैरान करने वाले किस्से

ट्रंप ने बातचीत में UFO यानी अज्ञात उड़ने वाली वस्तुओं का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अपने पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान उनकी मुलाकात वायुसेना के कई अनुभवी पायलटों से हुई थी। इन पायलटों ने उन्हें UFO से जुड़े कुछ बेहद अजीब अनुभव सुनाए थे।

टॉम क्रूज जैसे दिखते थे अमेरिकी पायलट

ट्रंप ने पायलटों की तारीफ करते हुए कहा कि वे युवा, फिट और शानदार व्यक्तित्व वाले थे। उनके बाल बेहद करीने से कटे हुए थे और वे फिल्म अभिनेता टॉम क्रूज जैसे दिखते थे। ट्रंप ने मजाक में कहा कि वह भी वैसा ही हेयरकट करवाना चाहेंगे।

UFO की बातों पर कितना भरोसा करते हैं ट्रंप?

ट्रंप ने पायलटों को भरोसेमंद और अनुभवी बताया, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि वह UFO से जुड़ी इन कहानियों पर बहुत ज्यादा विश्वास नहीं करते। फिलहाल उनके इस इंटरव्यू में धर्म, राजनीति और एलियन से जुड़े बयानों ने एक साथ लोगों का ध्यान खींचा है।

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण को बीजेपी सांसद ने बताया 'साजिश', AAP पर लगाया पराली जलाने का आरोप

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Nvidia CEO: बीवी से बेवफाई-चीनी जासूस संग रोमांटिक रिलेशन पर पछताए हुआंग, पत्नी के लिए क्या बोले?
Pawan Khera Angry: 'Modi 1 मिनट के लिए PM बनने लायक नहीं', पवन खेड़ा ने क्यों बोला इतना बड़ा हमला?