
दिल्ली-NCR में सर्दियों की दस्तक से पहले ही प्रदूषण ने चिंता बढ़ानी शुरू कर दी है। राजधानी की हवा लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में बनी हुई है, वहीं हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भी सांस लेना मुश्किल बनाने वाले हालात नजर आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शुक्रवार को दिल्ली से भी ज्यादा AQI हरियाणा के मानेसर में दर्ज किया गया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गुरुवार के 223 से बढ़कर 230 पहुंच गया। यह वायु गुणवत्ता की ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
देश के 252 शहरों में से 124 शहरों की हवा अच्छी या संतोषजनक रही। वहीं, हरियाणा के मानेसर में AQI 289 दर्ज किया गया, जो सूची में सबसे अधिक था। इसके बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और मध्य प्रदेश के सिंगरौली का नंबर रहा, जहां AQI 284 दर्ज किया गया। मेरठ में यह स्तर 274 और गजरौला में 272 रहा।
यह भी पढ़ें: न इंजीनियरिंग की डिग्री, न कोई बड़ी लैब! कौन है मैकेनिक का बेटा, जिसने बना दी 'उड़ने वाली कार'
प्रदूषण की स्थिति एक दिन पहले भी चिंताजनक थी। गुरुवार, 22 अक्टूबर को 254 शहरों में से 123 शहरों की हवा अच्छी या संतोषजनक श्रेणी में दर्ज की गई थी। हरियाणा के पंचगांव में AQI 378 तक पहुंच गया था, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। उत्तर प्रदेश के बड़ौत और हापुड़ में भी AQI 328 दर्ज किया गया था।
AQI के आधिकारिक पैमाने पर 301 से 400 के बीच का स्तर ‘बहुत खराब’, जबकि 401 से 500 के बीच का स्तर ‘गंभीर’ माना जाता है।
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 21 अक्टूबर को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू किया था। इसके तहत निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, सड़कों की मशीनों से सफाई और खुले में कचरा जलाने पर कार्रवाई जैसे उपाय शामिल हैं। आने वाले दिनों में तापमान गिरने के साथ प्रदूषण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में दिल्ली-NCR के लोगों के लिए वायु गुणवत्ता पर नजर रखना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव 24 अक्टूबर को करेंगे बड़ा लोकार्पण, धार-झाबुआ के किसानों को क्या मिलेगा फायदा?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।