दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम: क्या यह पहली प्री-मॉनसून बारिश है? जानिए IMD का नया अलर्ट

Published : Mar 15, 2026, 07:26 AM IST

Weather Alert: क्या दिल्ली-NCR में अचानक हुई बारिश प्री-मॉनसून की शुरुआती दस्तक है? गरज-चमक, तेज़ हवाओं और IMD के ऑरेंज-येलो अलर्ट के बीच तापमान गिरने लगा है। क्या अगले दो दिन और तेज़ बारिश लाएंगे? जानिए मौसम विभाग की नई चेतावनी।

PREV
17

Delhi IMD Weather Warning: दिल्ली-NCR में रविवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं का दौर देखने को मिला। मार्च की शुरुआत में जहां आमतौर पर तेज़ गर्मी महसूस होने लगती है, वहीं इस बार बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह-सुबह हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना बनी रह सकती है। इसी को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट और नोएडा व गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

27

क्या दिल्ली-NCR में शुरू हो गई प्री-मॉनसून बारिश?

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश इस मौसम की पहली प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है। आमतौर पर ऐसी बारिश थोड़ी देर से होती है, लेकिन इस बार यह लगभग 10 दिन पहले देखने को मिली है।

स्काईमेट वेदर के मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत के अनुसार, पश्चिमी हिमालय की ओर बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण मौसम में अचानक बदलाव आया है। इसी वजह से दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल रही है।

37

आखिर पश्चिमी विक्षोभ क्या होता है और इससे बारिश कैसे होती है?

पश्चिमी विक्षोभ एक तरह की मौसम प्रणाली होती है जो भूमध्य सागर के क्षेत्र से शुरू होकर भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक पहुंचती है। जब यह प्रणाली सक्रिय होती है तो उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश, तेज़ हवाएँ और कभी-कभी ओले भी गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस बार पश्चिमी विक्षोभ के साथ पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज़ गर्मी का असर भी जुड़ गया। इन दोनों के मेल से वातावरण में अस्थिरता पैदा हुई और बारिश की स्थिति बन गई।

47

दिल्ली का तापमान कितना गिरा?

दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र के अनुसार सुबह 7 बजे तक तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार तक:

  • न्यूनतम तापमान: 14 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है
  • अधिकतम तापमान: 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा

यानि आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-NCR में गर्मी थोड़ी कम महसूस हो सकती है।

57

IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट क्या संकेत देता है?

IMD के अनुसार:

  • ऑरेंज अलर्ट: मध्यम बारिश, तेज़ हवाएँ और बिजली कड़कने की संभावना
  • येलो अलर्ट: हल्की बारिश और मौसम में बदलाव का संकेत

दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नोएडा और गुरुग्राम में येलो अलर्ट लागू है।

67

क्या बारिश से दिल्ली की हवा भी बेहतर होगी?

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक दिल्ली की हवा मध्यम (Moderate) श्रेणी में रहने की संभावना है। बारिश और तेज़ हवाओं से प्रदूषण के स्तर में थोड़ी राहत मिल सकती है।

77

क्या अगले दो दिन और बारिश होगी?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज़ हवाएँ और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में मौसम विशेषज्ञ लोगों को सावधानी बरतने और मौसम अपडेट पर नज़र रखने की सलाह दे रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories