दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: पार्किंग फीस दोगुनी, 50% कर्मचारियों को WFH, जानें कब से?

Published : Sep 28, 2026, 02:28 PM IST
Delhi Pollution Rules 2026

सार

Delhi Pollution Rules 2026: दिल्ली में 1 नवंबर से सर्दियों के लिए नए नियम लागू होंगे। पार्किंग फीस दोगुनी हो जाएगी और 50% WFH के साथ ऑफिस व निर्माण को लेकर कई चीजों में बदलाव होगा। जानिए पूरी डिटेल क्या बदलेगा?

Delhi Winter Pollution Plan 2026-27: दिल्ली में सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने इस बार पहले से ही एक तय प्लान लागू किया है। इसका असर पार्किंग, ऑफिस आने-जाने और निर्माण कार्यों पर सीधे पड़ेगा। नए नियम हर साल 1 नवंबर से 28 फरवरी तक लागू रहेंगे। जानिए पूरी डिटेल।

1 नवंबर से पार्किंग होगी महंगी

निजी वाहनों का इस्तेमाल कम कराने के लिए दिल्ली के अधिकृत पार्किंग स्थलों पर मौजूदा शुल्क दोगुना किया जाएगा। यह व्यवस्था 1 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक रहेगी। हालांकि, DMRC के स्वामित्व और प्रबंधन वाले पार्किंग स्थल इस बढ़ोतरी से बाहर रहेंगे। इसका मकसद मेट्रो और पार्क-एंड-राइड जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को बढ़ावा देना है।

ऑफिस जाने वालों के लिए भी बदलेगा सिस्टम

प्रदूषण के साथ-साथ पीक ऑवर ट्रैफिक घटाने के लिए सरकारी दफ्तरों के समय अलग-अलग किए गए हैं। MCD के ऑफिस सुबह 8:30 से शाम 5 बजे तक चलेंगे, जबकि GNCTD के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा 1 नवंबर से 31 जनवरी तक सरकारी और निजी दफ्तरों में अधिकतम 50% कर्मचारी ही फिजिकल रूप से काम करेंगे। बाकी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करना होगा। जरूरी और आपात सेवाओं के लिए अलग व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढ़ें- सड़क की जांच से थप्पड़ विवाद तक... तिलक नगर में प्रवेश वर्मा और AAP आमने-सामने

निर्माण और तोड़फोड़ पर सख्ती

धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल पैदा करने वाले खुले निर्माण और तोड़ने-फोड़ने की गतिविधियों (Demolition Activities) पर रोक रहेगी। इसके बाद 10 दिसंबर से 20 जनवरी के बीच नियम और कड़े होंगे और इस दौरान केवल जरूरी सार्वजनिक बुनियादी ढांचे से जुड़े कामों को छूट मिलेगी। निर्माण सामग्री लेकर आने वाले वाहनों पर भी इस अवधि में पाबंदी रहेगी।

ये भी पढ़ें- MCD Sanitation Workers: एमसीडी ने 501 सफाई कर्मचारियों को किया पक्का, मेयर ने दी बधाई

सिर्फ यही नहीं, PUC और पुराने वाहनों पर भी नजर

सरकार के स्थायी विंटर प्लान में बिना वैध PUC वाले वाहनों को ईंधन नहीं देने का प्रावधान भी है। वहीं 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि CNG, इलेक्ट्रिक और आपात सेवा वाले वाहनों को छूट दी गई है।

यानी इस बार दिल्ली में सर्दियों का प्रदूषण रोकने की रणनीति सिर्फ धुंध आने के बाद कार्रवाई तक सीमित नहीं है। सरकार ने वाहन, ट्रैफिक, ऑफिस और निर्माण गतिविधियों को पहले से नियंत्रित करने वाला एक वार्षिक ढांचा तैयार किया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

UPI Charge: ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर चार्ज लगेगा या नहीं? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
अभिजीत दीपके के मेंटर कौन? CJP में पर्दे के पीछे इस शख्स की बड़ी भूमिका