
Abhijeet Dipke Mentor Ajinkya Shinde: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके की टीम में एक ऐसा चेहरा है, जो सामने कम दिखाई देता है, लेकिन संगठन से जुड़े फैसलों में उसकी भूमिका अहम बताई जाती है। नाम है आजिंक्य शिंदे। खुद दीपके और उनके करीबी सहयोगी आशुतोष रांका ने एक वीडियो कॉल में शिंदे को दीपके का मेंटर बताया है। जानिए आखिर कौन हैं अभिजीत दीपके के गुरु आजिंक्य शिंदे?
हाल में सामने आए वीडियो कॉल के दौरान आशुतोष रांका ने कहा कि आजिंक्य शिंदे, CJP बनने से पहले से ही अभिजीत दीपके के मेंटर हैं और अब संगठन में भी उनके साथ काम कर रहे हैं। दीपके ने भी रांका की बात पर सहमति जताई। दीपके के मुताबिक, किसी मुद्दे पर उन्हें दुविधा होती है तो वह शिंदे से चर्चा करते हैं। यानी संगठन की रणनीति या किसी कदम को लेकर विचार-विमर्श करने वाले करीबी लोगों में शिंदे की भूमिका अहम है।
रांका और दीपके ने नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए जंतर-मंतर आंदोलन का जिक्र करते हुए शिंदे की भूमिका को खास तौर पर रेखांकित किया। रांका ने कहा कि मंच पर दीपके और दूसरे लोग दिखाई देते थे, जबकि प्रदर्शन के पीछे की व्यवस्था संभालने में शिंदे की बड़ी भूमिका थी। दीपके ने भी कहा कि स्वयंसेवकों की टीम तैयार करने, भीड़ को संभालने और आंदोलन की व्यवस्थाओं को मैनेज करने में शिंदे ने अहम काम किया। उनके मुताबिक, इसी दौरान देशभर में काम करने वाली वालंटियर टीम का नेटवर्क तैयार हुआ। अब वहीं ज्ञानेश कुमार मामले में दूसरे प्रदर्शन की तैयारी भी आजिंक्य शिंदे के ही मेंटोरशिप में चल रही है। नीचे देखें आशुतोष रांका, अभिजीत दीपके और आजिंक्य शिंदे की बातचीत का पूरा वीडियो, जिसमें उन्होंने सारे राज खोले हैं-
आजिंक्य शिंदे का राजनीतिक-संगठनात्मक अनुभव CJP से पहले का है। वह आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं और उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर उन्हें AAP यूथ विंग, महाराष्ट्र का पूर्व संयोजक और गोवा का पूर्व सह-प्रभारी बताया गया है। अगस्त 2026 में CJP ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया। इसमें अभिजीत दीपके को राष्ट्रीय संयोजक और आजिंक्य शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया।
यानी सार्वजनिक मंच पर दीपके संगठन का चेहरा हैं, जबकि संगठन खड़ा करने और विस्तार की जिम्मेदारी में शिंदे की भूमिका महत्वपूर्ण है। फिलहाल CJP ने खुद को चुनावी राजनीति में उतारने के बजाय एक दबाव समूह और जनआंदोलन के तौर पर आगे बढ़ाने की बात कही है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।