दिल्ली की सेफ सिटी की सबसे बुरी खबर: वो आया और 3 लोगों की मारकर चल गया...

Published : Sep 20, 2026, 01:55 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

सार

Delhi Accident News : दिल्ली के सरिता विहार में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस एक्सीडेंट में 3 अन्य घायल हुए हैं। जिन्हें एडमिट किया गया है।

नई दिल्ली (ANI): दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, नोएडा की तरफ से आ रहे एक डंपर ने सड़क पर खड़ी क्रेन और एक ऑटो-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इस ऑटो में 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत काम करने वाले मजदूर बैठे थे। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गए।

  • यह घटना रविवार सुबह करीब 3:20 बजे सरिता विहार पुलिस स्टेशन के इलाके में रोड नंबर 13 पर हुई। उस वक्त वहां मजदूर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम कर रहे थे। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, मजदूर सेफ सिटी प्रोजेक्ट की साइट पर काम में लगे थे, तभी डंपर ने वहां खड़ी क्रेन और ऑटो को टक्कर मार दी।

एक HR मैनेंजर और दो वर्करों की मौत

  • इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों की पहचान संगम विहार के रहने वाले 23 साल के उमेश (पिता- रामदास), 35 साल के प्रवीण (पिता- अशोक कुमार) और 34 साल के एचआर मैनेजर सूरज के रूप में हुई है। सूरज के बारे में उसकी कंपनी से और जानकारी जुटाई जा रही है।
  • हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं। इनमें संगम विहार के रहने वाले 20 साल के आकाश (पिता- नरेंद्र) और 26 साल के अनूप (पिता- सुरेंद्र) के अलावा रोहिणी के रहने वाले 40 साल के खेम सिंह (पिता- पूरन सिंह) शामिल हैं।
  • राहत की बात यह रही कि संगम विहार का ही रहने वाला एक और मजदूर सुधीर (पिता- कालेदीन) इस हादसे में बाल-बाल बच गया। उसे कोई चोट नहीं आई।

आखिर कौन है तीन लोगों की जिंदगी खत्म करने वाला

  • टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान एक मीडियम साइज डंपर के रूप में हुई है। हादसे के बाद से डंपर का ड्राइवर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। फरार ड्राइवर को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Viral Video: कोका-कोला और मेंटोस मिले, आसमान में उड़ गया शख्स! मजेदार वीडियो वायरल
Veer Guardian 2026: तेजस में सवार हुए भारत-जापान के एयर चीफ, जोधपुर के आसमान में दिखा दमखम