
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला छात्रों से भरी इमारत ढहने के बाद हाहाकार मचा है। हादसे की वजह क्या रही, अभी क्लियर नहीं है, लेकिन विपक्ष और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस घटना के पीछे दिल्ली सरकार की लापरवाही को सबसे बड़ा कारण बताया है। इसी बीच पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि यह बिल्डिंग कई कॉलेजो के पास है। इस इलाक में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे और हर कमरे में 2 स्टूडेंट्स रहते थे। हादसे के वक्त अंदर 50 से ज्यादा छात्र थे। अभी कितने लोग मलबे में दबे हैं, यह पता नहीं है। इसी बीच एक युवक ने मलबे के अंदर से अपने दोस्त को कॉल करके कहा-उसको बचा लो वह मर जाएगा।
दिल्ली की बीजेपी सरकार ने कहा कि “अगर जांच में कोई भी विभाग दोषी या लापरवाह पाया गया, तो हर संबंधित अधिकारी और इंजीनियर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।”इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने रविवार को बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास गिरी इमारत के मलबे से अब तक छह लोगों को बचाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त इमारत में कई लोग मौजूद थे। अभी भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका है।
दिल्ली पुलिस ने कहा, “स्थानीय पूछताछ में पता चला है कि यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंजिलें थीं। इसे पीजी हॉस्टल के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। अब तक छह लोगों को बचाकर अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खोज और बचाव अभियान अभी भी जारी है।”
घटना के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने वाली जगह का दौरा किया। गुप्ता ने कहा कि बचाव दल युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। "सत्य निकेतन, आरके पुरम में इमारत गिरने की घटना से बहुत चिंतित हूं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।