दिल्ली में ट्रैफिक का ‘The End’? सरकार बना रही है Singal Free सुपर रोड

Published : Apr 02, 2026, 03:16 PM IST
Delhi Traffic Overhaul Signal Free Corridors to Cut Travel Time from 1 Hour to 15 Minutes

सार

Delhi Traffic News: दिल्ली में ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए सरकार ने बड़ा प्लान तैयार किया है। आश्रम-बदरपुर, महरौली-गुरुग्राम और पंजाबी बाग-टिकरी बॉर्डर रूट सिग्नल फ्री होंगे। जानिए कैसे 1 घंटे का सफर अब मिनटों में पूरा होगा।

राजधानी दिल्ली में रोज़-रोज़ घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना अब शायद अतीत की बात बनने वाला है। ऑफिस जाने की जल्दी हो या घर लौटने की थकान, जाम में फंसे लाखों लोगों के लिए अब एक राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के सबसे व्यस्त रूट्स को सिग्नल फ्री बनाने का प्लान तैयार कर लिया है, जिससे शहर की ट्रैफिक लाइफलाइन पूरी तरह बदल सकती है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। खास बात यह है कि ये बदलाव सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स पर ग्राउंड लेवल पर काम तेज़ी से चल रहा है।

आश्रम से बदरपुर तक बिना रेड लाइट का सफर

दिल्ली के सबसे भीड़भाड़ वाले रूट्स में शामिल आश्रम-बदरपुर मार्ग पर अब सिग्नल फ्री यात्रा की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस रूट पर तीन बड़े फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने लोकसभा में जानकारी दी कि इन फ्लाईओवर के पूरा होते ही बदरपुर बॉर्डर से आश्रम तक का सफर बिना किसी रेड लाइट के तय किया जा सकेगा। इसका सीधा मतलब है, कम समय, कम ईंधन खर्च और कम तनाव।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Shocker! सुलह के नाम पर बुलाया… फिर मुस्लिम ससुर ने हिन्दू दामाद की ले ली जान!

महरौली से गुरुग्राम: 60 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट

अगर आप महरौली से गुरुग्राम रोज़ सफर करते हैं, तो ये खबर आपके लिए सबसे बड़ी राहत हो सकती है। अभी जहां इस रूट पर एक घंटे तक जाम में फंसना पड़ता है, वहीं सरकार इसे घटाकर सिर्फ 15 मिनट में पूरा करने की योजना पर काम कर रही है। इस रूट पर बनने वाले फ्लाईओवर पूरी तरह सिग्नल फ्री होंगे। इससे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच कनेक्टिविटी पहले से कहीं ज्यादा तेज़ और स्मूद हो जाएगी।

पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर: डेढ़ घंटे का सफर आधे घंटे में

पश्चिमी दिल्ली के लोगों के लिए भी बड़ी राहत की तैयारी है। पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर तक का सफर, जो अभी डेढ़ घंटे तक खिंच जाता है, उसे घटाकर करीब 30 मिनट करने का प्लान है। सरकार इस रूट के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रही है। योजना के तहत कुछ अहम जगहों पर फ्लाईओवर बनाकर ट्रैफिक को सिग्नल फ्री किया जाएगा।

शिव मूर्ति के पास 5.5 किमी लंबी टनल से खत्म होगा जाम

गुरुग्राम से दिल्ली आने वालों के लिए शिव मूर्ति (एयरपोर्ट के पास) का जाम सबसे बड़ी परेशानी रहा है। अब इसका भी स्थायी समाधान निकाल लिया गया है। यहां करीब 5.5 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जाएगी, जो एयरपोर्ट जाने वाले और दिल्ली आने वाले ट्रैफिक को अलग-अलग कर देगी। इससे इस इलाके में लगने वाला भारी जाम लगभग खत्म हो जाएगा।

एक्सप्रेस-वे से भी मिलेगा बड़ा फायदा

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका लोकार्पण होने वाला है। इसके शुरू होते ही उत्तराखंड की ओर जाने वाला ट्रैफिक शहर के अंदर से हट जाएगा। वहीं, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के चालू होने से भारी वाहनों का दबाव भी दिल्ली की सड़कों से कम होगा। इसका फायदा सीधे आम लोगों को मिलेगा, कम जाम और तेज़ सफर के रूप में।

क्या बदल जाएगा दिल्ली वालों के लिए?

इन सभी प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

  • रोज़ का सफर तेज़ और आसान होगा
  • पेट्रोल-डीजल की बचत होगी
  • प्रदूषण में भी कमी आ सकती है
  • ऑफिस टाइम का तनाव कम होगा

सरकार का यह प्लान अगर तय समय पर पूरा होता है, तो दिल्ली की सड़कों पर जाम की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। आने वाले महीनों में इन प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर सभी की नजरें रहेंगी।

यह भी पढ़ें: “अप्रैल फूल बना रहे हैं ट्रंप!” ईरान का करारा जवाब, सीजफायर दावे को बताया झूठ

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

डिनर में खतरनाक जहर देकर पूर्व मेयर की पत्नी और बेटी का मर्डर, महीनों बाद पुलिस के सामने आया सच
क्या NATO से अलग होने वाला है अमेरिका? Israel America War के बीच आया तगड़ा अपडेट