Delimitation Bill: परिसीमन विधेयक क्या है, कौन कर रहा समर्थन और किसे है एतराज? जानें 5 बड़ी बातें

Published : Nov 27, 2026, 01:28 PM IST
delimitation bill 2026 supporters opposition 850 lok sabha seats women reservation

सार

परिसीमन विधेयक के जरिए लोकसभा की अधिकतम सीटें 850 करने का प्रस्ताव है। सरकार इसे महिला आरक्षण से जोड़ रही है। NDA समर्थन में है, जबकि विपक्ष और दक्षिण भारतीय दलों को राज्यों के प्रतिनिधित्व में बदलाव की चिंता है। जानें किसका क्या रुख है?

Delimitation Bill: लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव एक बार फिर चर्चा में है। केंद्र संसद की कार्यवाही 30 नवंबर से लोकसभा और 2 दिसंबर से राज्यसभा में फिर शुरू होने जा रही है, जहां केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को दोबारा पेश कर सकती है। संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 को अप्रैल में खारिज कर दिया गया था, लेकिन बदले सियासी समीकरणों के बीच सरकार इसे पारित कराकर 2029 के आम चुनावों से पहले संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करना चाहती है। इससे पहले कैबिनेट बैठक भी संभावित है, जबकि बिल पास होने के बाद आधी राज्य विधानसभाओं की मंजूरी भी जरूरी होगी।

1. Delimitation Bill क्या है? कैसे बदलेंगी लोकसभा सीटें?

  • परिसीमन का मतलब लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं दोबारा तय करना और राज्यों के बीच सीटों का बंटवारा निर्धारित करना है।
  • प्रस्तावित संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 में लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने की बात है।
  • सरकार इसे 2029 से महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी से भी जोड़ रही है।

2. Delimitation Bill का समर्थन कौन कर रहा है?

  • बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA विधेयक के समर्थन में है। शिरोमणि अकाली दल ने भी समर्थन का संकेत दिया है।
  • YSRCP ने क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित होने की शर्त पर समर्थन की बात कही है।
  • DMK और NCP (SP) ने भी कुछ शर्तों के साथ समर्थन की संभावना खुली रखी है।

3. परिसीमन विधेयक का विरोध कौन और क्यों हो रहा है?

  • कांग्रेस, सपा, TMC, RJD, AAP और वामपंथी दलों ने अप्रैल में विधेयक का विरोध किया था।
  • विपक्ष महिला आरक्षण का समर्थन करता है, लेकिन जनसंख्या आधारित परिसीमन पर सवाल उठा रहा है।
  • दक्षिण भारतीय राज्यों को आशंका है कि इससे लोकसभा में उनका मौजूदा प्रतिनिधित्व घट सकता है।

4. DMK और NCP (SP) की शर्तें क्यों अहम?

  • DMK चाहती है कि तमिलनाडु की लोकसभा सीटों में मौजूदा करीब 7.2% हिस्सेदारी सुरक्षित रहे।
  • NCP (SP) ने भी राज्यों की सीटों में 50% तक बढ़ोतरी समेत कुछ शर्तें रखी हैं।
  • संविधान संशोधन के लिए विशेष बहुमत जरूरी है, इसलिए इन दलों का रुख अहम हो सकता है।

5. संसद में कब होगी चर्चा?

  • लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को प्रस्तावित है।
  • दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर तक चल सकती हैं।
  • सरकार ने अभी आधिकारिक तौर पर एजेंडा स्पष्ट नहीं किया है। परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा की संभावना है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Singh: बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़, 6 घोड़े फाइनल में
Jizan Refinery Attack: सऊदी अरब की तेल रिफाइनरी पर मिसाइल हमला! भयंकर आग से मचा हड़कंप