Delimitation Bill: DMK की नरमी, YSRCP का समर्थन, क्या BJP के लिए खुलेगा दक्षिण का रास्ता?

Published : Nov 27, 2026, 11:11 AM IST
delimitation bill dmk ysrcp support bjp south india lok sabha seats

सार

Delimitation Bill: परिसीमन प्रस्ताव पर YSRCP ने समर्थन की इच्छा जताई है, जबकि DMK ने तमिलनाडु की लोकसभा हिस्सेदारी और 25 साल की शर्त के साथ विचार करने के संकेत दिए हैं। जानिए 850 सीटों, महिला आरक्षण और दक्षिण के बदले समीकरणों की पूरी खबर।

DMK YSRCP On Delimitation Bill: केंद्र सरकार के परिसीमन प्रस्ताव पर दक्षिण भारत की राजनीति में नया मोड़ आता दिख रहा है। अब तक जनसंख्या के आधार पर सीटों के बंटवारे का विरोध करती रही DMK ने कुछ शर्तों के साथ प्रस्ताव पर विचार करने के संकेत दिए हैं। वहीं, YSRCP ने भी इसका समर्थन करने की इच्छा जताई है। हालांकि, दोनों दलों की प्राथमिक चिंता एक ही है-लोकसभा में दक्षिणी राज्यों का मौजूदा राजनीतिक प्रतिनिधित्व कम नहीं होना चाहिए।

DMK के रुख में बदलाव और शर्तें

  • हिस्सेदारी और 25 साल की शर्त: DMK सूत्रों के मुताबिक, यदि नए ड्राफ्ट में तमिलनाडु की लोकसभा हिस्सेदारी (करीब 7.2%) सुरक्षित रहे और अगली जनगणना आधारित परिसीमन 25 साल बाद हो, तो समर्थन पर विचार हो सकता है।
  • 2024 के रुख से अंतर: फरवरी 2024 में तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव में 1971 की जनगणना का अनुपात बनाए रखने की मांग थी, पर अब पार्टी कानूनी सुरक्षा उपायों की गारंटी पर ध्यान दे रही है।
  • बदले सियासी समीकरण: तमिलनाडु में सत्ता से बाहर होने और कांग्रेस के नाता तोड़कर TVK सरकार में जाने के बाद DMK अब BJP और कांग्रेस दोनों से समान दूरी रखकर राज्य हित साधती दिख रही है।

YSRCP का समर्थन, लेकिन क्षेत्रीय संतुलन अहम

YSR कांग्रेस पार्टी ने प्रस्तावित कानून के समर्थन की इच्छा जताई है। हालांकि, दक्षिण के दूसरे दलों की तरह उसके लिए भी क्षेत्रीय संतुलन बड़ा मुद्दा है। विवाद सिर्फ लोकसभा सीटें बढ़ाने का नहीं, बल्कि उनके बंटवारे का है।

543 से 850 सीटें करने का प्रस्ताव, 2029 पर नजर

केंद्र सरकार लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर 850 तक करने पर विचार कर रही है। यह प्रस्ताव संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की प्रक्रिया से भी जुड़ा है। सरकार इसे 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करना चाहती है।

क्या BJP के लिए दक्षिण में खुलेंगे नए रास्ते?

DMK के रुख में संभावित बदलाव को सीधे BJP के करीब जाने का संकेत नहीं माना जा सकता। पार्टी की प्राथमिकता तमिलनाडु के हितों की सुरक्षा बताई जा रही है। ऐसे में परिसीमन पर सहमति या विरोध का फैसला गठबंधन की राजनीति से ज्यादा राज्यों के प्रतिनिधित्व और क्षेत्रीय संतुलन पर निर्भर करेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Singh Driver Kick Viral Video: बेटी की शादी में मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे अनंत सिंह, अचानक ड्राइवर को क्यों मार दी लात?
TRUMP'S BIG MOVE: पुतिन-जेलेंस्की को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- ओबामा की एक गलती से शुरू हुई जंग!