Desi Jugaad: बंदे ने क्या गजब दिमाग लगाया, ई-रिक्शा को बना दिया 'देसी हेलीकॉप्ट'-WATCH

Published : Feb 25, 2026, 01:03 PM IST

E-Rickshaw Helicopter Modification: उत्तर प्रदेश में एक शख्स ने अपने ई-रिक्शा को हेलीकॉप्टर जैसा मॉडिफाई कर दिया। ऊपर घूमती पंखड़ियां और अलग मोटर के साथ यह अनोखा देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला।

PREV
15
यूपी के शख्स ने ई-रिक्शा को बना दिया उड़न खटोला

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग पहले तो रुक जाते हैं, फिर दोबारा देखने लगते हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां एक शख्स ने अपने ई-रिक्शा यानी टिर्री को इस तरह मॉडिफाई कर दिया कि वह दूर से बिल्कुल छोटे हेलीकॉप्टर जैसा दिखाई देता है। देसी जुगाड़ की यह मिसाल लोगों को हैरान भी कर रही है और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर रही है।

25
ई-रिक्शा को बना दिया हेलीकॉप्टर जैसा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा के ऊपर बड़ी-बड़ी पंखड़ियां फिट की गई हैं। इन पंखड़ियों को घुमाने के लिए नीचे एक अलग मोटर लगाई गई है। जैसे ही चालक मोटर ऑन करता है, ऊपर लगी पंखड़ियां तेजी से घूमने लगती हैं। दूर से देखने पर ऐसा लगता है जैसे कोई छोटा हेलीकॉप्टर सड़क पर दौड़ रहा हो। पहली नजर में लोग समझ ही नहीं पाते कि यह हेलीकाप्टर है या सड़क पर चलने वाला रिक्शा।

35
सिर्फ दिखावा या कुछ और?

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस ई-रिक्शा में सवारी भी बैठी नजर आती है। यानी यह सिर्फ शोपीस नहीं है, बल्कि इसे सड़क पर चलाया भी जा रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि ऊपर लगी पंखड़ियों के घूमने से ई-रिक्शा को किसी तरह की अतिरिक्त ताकत मिलती है या नहीं। सोशल मीडिया पर लोगो का कहना है, ऐसी मॉडिफिकेशन ज्यादातर आकर्षण बढ़ाने या प्रचार के लिए की जाती हैं।

45
ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा वीडियो

वीडियो किसी ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है। आसपास खड़े लोग इस अनोखे वाहन को देखते नजर आते हैं। कई लोग मोबाइल से इसका वीडियो भी बनाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस जुगाड़ को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे भारतीय दिमाग की क्रिएटिविटी बता रहे हैं, तो कुछ इसे सुरक्षा के नजरिए से सवालों के घेरे में रख रहे हैं।

55
यहां देखेँ वायरल वीडियो

हालांकि ऐसे प्रयोग देखने में दिलचस्प लगते हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा और नियमों का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। किसी भी वाहन में बिना अनुमति बड़े बदलाव करना कानूनी और सुरक्षा दोनों लिहाज से जोखिम भरा हो सकता है।

फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस अनोखे ई-रिक्शा ‘हेलीकॉप्टर’ की चर्चा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह जुगाड़ और कितनी दूर तक उड़ान भरता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories