MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • दो उंगलियां, एक ब्लेड… और खाली हो जाती है जेब! जेबकतरे ने दिखाया Live Demo

दो उंगलियां, एक ब्लेड… और खाली हो जाती है जेब! जेबकतरे ने दिखाया Live Demo

Pickpocket Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस की गिरफ्त में आए जेबकतरे ने बस और भीड़ में जेब काटने का पूरा तरीका कैमरे पर बताया। जानिए कैसे बनाते थे शिकार, क्या थी उनकी कोड भाषा और कैसे आप खुद को रख सकते हैं सुरक्षित।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Feb 25 2026, 11:24 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जेबकतरे ने लाइव दिखाया कैसे उड़ाते थे जेब
Image Credit : Instagram@metromumbailive

जेबकतरे ने लाइव दिखाया कैसे उड़ाते थे जेब

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और सतर्क भी। वीडियो में पुलिस की गिरफ्त में आए कुछ जेबकतरे कैमरे के सामने अपने काम करने का तरीका खुलकर बताते नजर आ रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने तो ऑन कैमरा लाइव डेमो देकर दिखा दिया कि आखिर भीड़भाड़ वाली बसों और बाजारों में जेब कैसे काटी जाती है। यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इसे देखकर अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।

25
पुलिस ने कैसे पकड़ा गिरोह?
Image Credit : Instagram@metromumbailive

पुलिस ने कैसे पकड़ा गिरोह?

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक ऐसे गिरोह को गिरफ्तार किया है जो टीम बनाकर काम करता था। ये लोग खास तौर पर बसों, बाजारों और भीड़ वाली जगहों को निशाना बनाते थे। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस अफसर ने उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने बिना झिझक अपने पूरे तरीके का खुलासा कर दिया। मौके पर मौजूद अफसर भी कुछ पल के लिए हैरान रह गया, क्योंकि आरोपी ने बड़ी सहजता से अपना पूरा ‘ऑपरेशन’ समझा दिया।

Related Articles

Related image1
Meerut War Video: 'उठा-उठाकर पटका', मस्जिद में इफ्तारी के दौरान छिड़ गया मिठाई युद्ध
Related image2
Viral Video: आर्मी अफसर का Toll देने से इनकार, तहजीब में रहकर कर्मचारी ने उतार दी इज्जत
35
कैसे चुनते थे शिकार?
Image Credit : Instagram@metromumbailive

कैसे चुनते थे शिकार?

वीडियो में आरोपी ने बताया कि उनकी टीम सबसे पहले ऐसे व्यक्ति को पहचानती थी जिसकी जेब में कीमती सामान होने की संभावना हो। जो व्यक्ति बार-बार अपनी जेब पर हाथ रखता हो, जिसकी जेब उभरी हुई दिखती हो, जो भीड़ में थोड़ा असहज लगे, ऐसे लोगों को वे आसान निशाना मानते थे।

45
ऐसे काटते थे जेब, देखिए LIVE DEMO
Image Credit : Instagram@metromumbailive

ऐसे काटते थे जेब, देखिए LIVE DEMO

आरोपी ने बताया कि जैसे ही उन्हें पक्का यकीन हो जाता, टीम के बाकी सदस्य तुरंत उस व्यक्ति के आसपास घेरा बना लेते थे। इसके बाद बेहद सफाई से पीछे की जेब में दो उंगलियां डालकर पहले स्थिति को परखा जाता। फिर ब्लेड या छोटे चाकू से जेब में हल्का सा कट लगाया जाता ताकि पीड़ित को भनक तक न लगे। कट लगते ही जेब में रखा पैसा या पर्स निकाल लिया जाता और पूरी टीम अलग-अलग दिशाओं में निकल जाती थी। सब कुछ इतनी तेजी से होता था कि शिकार को तब तक पता नहीं चलता था जब तक वह खुद अपनी जेब न देख ले।

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Metro Mumbai (@metromumbailive)

55
कोड भाषा भी थी तैयार
Image Credit : Instagram@metromumbailive

कोड भाषा भी थी तैयार

वीडियो में आरोपी ने अपनी कोड भाषा का भी खुलासा किया।

  • पैसे को वे ‘पत्ते’ कहते थे 
  • पर्स को ‘किट’

ताकि भीड़ में बातचीत करते समय किसी को शक न हो। यह सुनकर मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भी कुछ क्षण के लिए चुप रह गए.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को केवल जागरूकता के तौर पर देखें, न कि सनसनी के रूप में।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
वायरल खबरें

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अनोखी शादी: तेलंगाना में जुड़वा भाई-बहनों ने की जुड़वा बहनों से विवाह, देखें असली मिरर इमेज वेडिंग!
Recommended image2
हॉस्टल के टॉयलेट में मां बन गई नाबालिग छात्रा, मामा ने बर्बाद कर दी भांजी की जिंदगी!
Recommended image3
T20 WC 2026: इंग्लैंड सपोर्टर से स्टेडियम में भिड़ा पाकिस्तानी फैन, वीडियो वायरल!
Recommended image4
MP Rail News: CM मोहन यादव ने दिखाई भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को हरी झंडी, सिंगरौली को मिली दैनिक रेल कनेक्टिविटी
Recommended image5
UP Crime: पापा आकर ले जाओ, नहीं तो शाहरुख मार डालेगा, रुला देगा गोंडा की बेटी का आखिरी Video कॉल
Related Stories
Recommended image1
Meerut War Video: 'उठा-उठाकर पटका', मस्जिद में इफ्तारी के दौरान छिड़ गया मिठाई युद्ध
Recommended image2
Viral Video: आर्मी अफसर का Toll देने से इनकार, तहजीब में रहकर कर्मचारी ने उतार दी इज्जत
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved