'तुम मुझे खुश नहीं कर पाते..' खूबसूरत भाभी ने बेडरूम में ही पति को उतारा मौत के घाट, ननद ने खोला राज

Published : Apr 09, 2026, 03:56 PM IST
dhar  news

सार

तुम मुझे खुश नहीं कर पाते हो, मुझे तो कोई औैर डिजर्व करता है। मुझे तलाक चाहिए…ऐसा कहना है मध्य प्रदेश के धार जिले में रहने वाली प्रियंका का। जिसने अपने पति की हत्या कर दी। कत्ल के तुरंत बाद प्रेमी के सामने पूरी रात संबंध बनाती रही।

व्रत-पूजा करके पति की लंबी उम्र करने वाली पत्नी कभी अपने ही सुहाग को उजाड़ दे, ऐसा कोई सोच नहीं सकता है। लेकिन मध्य प्रदेश के धार जिले से एक ऐसी कलयुगी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसने शादी के करीब 13 साल बाद प्रेमी के साथ पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, लाश के सामने दूसरे मर्द से शारीरिक संबंध भी बनाती रही। महिला के बारे में जो खुलासे हो रहे हैं वह आपको हिलाकर रख देंगे।

धार के सरदारपुर तहसील का है मामला

दरअसल, इस कातिल पत्नी का नाम प्रियंका है, जिसने दो दिन पहले 7 मार्च सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात धार के सरदारपुर तहसील के ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में अपने कारोबारी पति देव कृष्ण पुरोहित (29) की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद सुबह लूट की वारदात का रूप देने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं सकी। पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की उसने सारा कहानी उगल दी।

ननद ने बताया खूबसूरत भाभी का खौफनाक सच

मृतक देव कृष्ण की बहन ज्योति ने अपनी भाभी यानि प्रियंका काला सच बताया तो पुलिस वाले भी शॉक्ड थे। ननद ने कहा-भाभी हमेशा मेरे भैया से कहती थीं तुम मुझे खुश नहीं कर पाते हो, मुझे तो कोई डिजर्व करता है। इसलिए मुझे तलाक दे दो, मेरी ख्वाहिशें अधूरी हैं। वही मेरी हर ख्वाहिश पूरी करेगा। ज्योति ने बताया कि प्रिंयका कहती थी मुझे कैसा काला पति मिला है, जो कपड़े तक अच्छे नहीं पहनता है। तुम मेरे लिए कुछ भी नहीं हो। भाभी दिन भर किसी से मोबाइल पर बात करती रहती थीं। वह 4 दिन यहां रहती तो 15 दिन मायके में बिताती थीं।

प्रियंका ने इसलिए पति को मरवा दिया

मामले की जांच कर रहे धार जिले के एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि प्रियंका पति को छोड़कर प्रेमी कमलेश के साथ रहना चाहती थी। लेकिन देव कृष्ण रोड़ा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। मृतक की हत्या के लिए सुरेंद्र नाम के यवक को एक लाख रुपए की सुपारी भी दी थी। घटना को लूट का रूप देने के लिए प्रियंका को बांधकर दूसरे कमरे में छोड़ दिया था। जिसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ताकि परिवार को लगे की मामला सच में लूटपाट का है। प्रियंका ने लूट का नाटक रचने के लिए 3 लाख के जेवर और 50 हजार रुपए गायब होने की खबर पुलिस को दी थी।

प्रियंका की 15 साल की उम्र में हुई थी शादी

बता दें कि प्रियंका महाराष्ट्र के ग्राम पन्नाखेड़ी की रहने वाली है। जिसकी शादी देवकृष्ण के साथ 1 अप्रैल 2015 को हुई थी। इस वक्त प्रियंका महज 15 साल की थी। उम्र कम होने के कारण शादी के बाद प्रियंका 5 साल तक मायके में ही रही । बताया जाता है कि पारिवारिक रिश्तेदारी के कारण यह शादी तय हुई थी। जांच में सामने आया कि कमलेश से उसकी मुलाकात 2017 में हुई थी। तभी से दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए थे। जबकि प्रेमी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है और वह ढाबा चलाता है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार पर हंगामा: इंदौर नगर निगम की बैठक बना जंग का मैदान
मिर्जापुर में झोलाछाप डॉक्टर का खतरनाक इलाज, युवती को दे दी ‘पागलों की दवा’, फिर...