PM मोदी के Manila दौरे को लेकर भारतीय समुदाय में भारी उत्साह है। उनके स्वागत में भव्य रंगोली और वैदिक मंत्रों की तैयारी हुई। वे 23वें ASEAN-India और 21वें East Asia Summit में शामिल होंगे। यह दौरा रिश्तों को मजबूती देगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिलीपींस दौरे को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी Manila में उनके स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं। कहीं फूलों से भव्य रंगोली बनाई गई, तो कहीं बच्चों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण की तैयारी की। Manila Tamil Sangam के अध्यक्ष गौतम भास्करन के मुताबिक, रंगोली तैयार करने के लिए फूल जुटाने में ही 4 से 5 दिन लगे, जबकि इसे बनाने में टीम ने करीब 5 से 6 घंटे मेहनत की। इस रंगोली में भारत-फिलीपींस के रिश्तों और प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफर को दर्शाया गया है। खास बात यह भी है कि सत्य साईं स्कूल के बच्चों ने संस्कृत के वैदिक मंत्रों का अभ्यास किया है। भारतीय समुदाय के कई सदस्यों ने मोदी के दौरे को दोनों देशों के रिश्तों और व्यापारिक अवसरों के लिहाज से अहम बताया। प्रधानमंत्री 23वें ASEAN-India Summit और 21वें East Asia Summit में भी हिस्सा लेने वाले हैं।

YouTube video player