CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में 'योगी की पाती' पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल से जुड़े अनुभव साझा किए। साथ ही वनटांगिया और मुसहर समुदाय के उत्थान पर बात रखी। उन्होंने इंसेफेलाइटिस पर नियंत्रण का भी दावा किया।
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कॉफी टेबल बुक 'योगी की पाती' का विमोचन किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की जनता के साथ उनके संवाद के 50 से अधिक सप्ताह पूरे होने पर एक प्रदर्शनी का भी वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और पूर्वांचल से जुड़े कई पुराने अनुभव साझा किए। उन्होंने वनटांगिया समुदाय के लोगों को अधिकार दिलाने के लिए किए गए प्रयासों का जिक्र किया। साथ ही मुसहर समुदाय की बदहाली और भूख से मौतों के पुराने मामलों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने BRD मेडिकल कॉलेज की पुरानी स्थिति बताते हुए कहा कि एक बेड पर चार-चार बच्चे भर्ती होते थे और वार्ड में बिजली-पंखे तक की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने इंसेफेलाइटिस के खिलाफ किए गए प्रयासों और इस बीमारी से बच्चों की मौतें रुकने का दावा भी किया। शिक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी।









